खेल

IND vs AUS T20: टीम इंडिया ने 2-1 से जीती सीरीज, बारिश की भेंट चढ़ा आखिरी मुकाबला

ब्रिसबेन के ऐतिहासिक गाबा मैदान में खेला गया भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टी20 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. मैच में महज 4.5 ओवर का खेल संभव हो सका, जिसमें टीम इंडिया ने 52 रन बना लिए थे. इसके बाद बारिश इतनी तेज़ हुई कि खेल दोबारा शुरू नहीं हो पाया और आखिरकार मुकाबला रद्द घोषित करना पड़ा.

बारिश से बाधित इस मुकाबले के साथ ही भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. इस जीत के साथ ही बतौर हेड कोच गौतम गंभीर का टी20 सीरीज न हारने का सिलसिला जारी रहा.

टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. भारतीय टीम की ओर से शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने पारी की धमाकेदार शुरुआत की. दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआती ओवरों में ही रनगति तेज रखी — पहले दो ओवर में भारत ने 19 रन बनाए और चौथे ओवर तक स्कोर 47 रन तक पहुंच गया था.

लेकिन पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद के बाद ही बारिश ने खेल रोक दिया. करीब ढाई घंटे तक इंतजार करने के बावजूद मैदान को खेलने लायक नहीं बनाया जा सका और अंपायरों ने मैच को रद्द घोषित कर दिया.

गौरतलब है कि इस सीरीज का पहला टी20 मुकाबला भी बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था. इसके बावजूद भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया पर 2-1 से सीरीज जीत दर्ज की.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button