‘राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट’ का उद्घाटन, पीएम मोदी ने कहा, नॉर्थ ईस्ट का हर राज्य विकास के लिए तैयार…

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट’ के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्वोत्तर बांस से बनी टोकरी में आर्किड का गुलदस्ता और राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट’ को संबोधित करते हुए कहा, “आज जब मैं राइजिंग नॉर्थ ईस्ट के इस भव्य मंच पर हूं तो मन में गर्व है, आत्मीयता है और अपनापन है और सबसे बड़ी बात है, भविष्य को लेकर अपार विश्वास है. अभी कुछ ही महीने पहले यहां भारत मंडपम में हमने अष्टलक्ष्मी महोत्सव मनाया था. आज हम यहां नॉर्थ ईस्ट में निवेश का उत्सव मना रहे हैं. यहां इतनी बड़ी संख्या में इंडस्ट्री लीडर्स आए हैं. यह दिखाता है कि नॉर्थ ईस्ट को लेकर सभी में उत्साह है, उमंग है और नए-नए सपने हैं. मैं सभी मंत्रालयों और सभी राज्यों की सरकारों को इस काम के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं. आपके प्रयासों से वहां निवेश के लिए शानदार माहौल बना है…”
#WATCH | दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट’ को संबोधित करते हुए कहा, “आज जब मैं राइजिंग नॉर्थ ईस्ट के इस भव्य मंच पर हूं तो मन में गर्व है, आत्मीयता है और अपनापन है और सबसे बड़ी बात है, भविष्य को लेकर अपार विश्वास है। अभी कुछ ही महीने पहले… pic.twitter.com/ZMqDta0Nep
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत को दुनिया का सबसे विविध देश कहा जाता है और हमारा नॉर्थ ईस्ट इस विविध राष्ट्र का सबसे विविध हिस्सा है… नॉर्थ ईस्ट की विविधता इसकी बहुत बड़ी ताकत है… इसलिए नॉर्थ ईस्ट हमारे लिए अष्टलक्ष्मी है. अष्टलक्ष्मी के इस आशीर्वाद से नॉर्थ ईस्ट का हर राज्य कह रहा है , हम निवेश के लिए तैयार हैं, हम नेतृत्व के लिए तैयार हैं.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “विकसित भारत के निर्माण के लिए पूर्वी भारत का विकसित होना बहुत जरूरी है. नॉर्थ ईस्ट पूर्वी भारत का सबसे अहम अंग है. हमारे लिए ‘EAST’ का मतलब सिर्फ एक दिशा नहीं है. हमारे लिए EAST का मतलब है, ‘एम्पावर, एक्ट, स्ट्रैंथ और ट्रांस्फॉर्म’. पूर्वी भारत के लिए यही हमारी सरकार की नीति है…”
इससे पहले ‘राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट’ में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, “मैं ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाम करता हूं. यह सफलता उनके दृढ़ संकल्प और हमारे सशस्त्र बलों की बेजोड़ बहादुरी का एक शानदार प्रमाण है.”
‘राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट’ में अडानी ग्रुप के चेयरपर्सन गौतम अडानी ने कहा, “…पिछले एक दशक में, नॉर्थ-ईस्ट की पहाड़ियों और घाटियों में, भारत की विकास कहानी में एक नया अध्याय सामने आ रहा है. विविधता, लचीलापन और अप्रयुक्त क्षमता में निहित एक कहानी… इस उत्थान के पीछे एक ऐसे नेता का विजन है जो सीमाओं को नहीं, केवल शुरुआत को मानता है. प्रधानमंत्री जी, जब आपने कहा कि एक्ट ईस्ट, एक्ट फास्ट, एक्ट फर्स्ट तो आपने पूर्वोत्तर को जगाने का काम किया…”





