विदेश

अमेरिका में भीषण बस हादसा – बिहार के शंकर झा समेत 5 की मौत!

अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। 22 अगस्त को नियाग्रा फॉल्स से न्यूयॉर्क सिटी जा रही एक टूर बस इंटरस्टेट 90 हाईवे पर पलट गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में भारत के बिहार राज्य के मधुबनी जिले के रहने वाले 65 वर्षीय शंकर कुमार झा भी शामिल हैं। यह हादसा स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:22 बजे पेमब्रोक के पास हुआ। न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस के अनुसार, बस अचानक कंट्रोल खो बैठी, पहले डिवाइडर में घुसी, फिर ओवर-करेक्शन करते हुए गड्ढे में पलट गई। पुलिस ट्रूपर जेम्स ओ’कैलाहन ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया, “वाहन ने कंट्रोल खो दिया, मीडियन में गया, फिर ज्यादा मोड़ने की कोशिश में गड्ढे में पलट गया।”

पुलिस के मेजर आंद्रे रे ने बताया कि हादसे की वजह की जांच जारी है, हालांकि अब तक की जांच में मैकेनिकल फेल्योर और ड्राइवर की लापरवाही की संभावना से इनकार किया गया है। हादसे में बस का ड्राइवर बच गया है और वह पुलिस जांच में सहयोग कर रहा है मारे गए अन्य लोगों में 60 वर्षीय पिंकी चंगरानी (ईस्ट ब्रंसविक, न्यू जर्सी), 22 वर्षीय शी होंगझुओ (बीजिंग, चीन, कोलंबिया यूनिवर्सिटी का छात्र), और जियान मिंगली (56) व झांग शियाओलान (55), दोनों जर्सी सिटी, न्यू जर्सी से शामिल हैं। बस में कुल 54 यात्री सवार थे, जिनमें ज्यादातर भारतीय, चीनी और फिलीपीन मूल के लोग थे। यात्रियों की उम्र 1 साल से 74 साल के बीच थी।

पुलिस ने बताया कि कई यात्री सीट बेल्ट नहीं लगाए हुए थे, जिस वजह से कई लोग बस से बाहर फेंक दिए गए। हादसे के बाद बस की हालत “बेहद खराब” बताई गई। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनकी टीम न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर राहत कार्य कर रही है। इस हादसे में 40 से ज्यादा यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई लोगों को सिर की चोट, हड्डी टूटने और अन्य गंभीर चोटें आई हैं।

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने पुष्टि की है कि वे शंकर कुमार झा के परिवार को हर संभव मदद प्रदान कर रहे हैं। वहीं, नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड इस पूरे हादसे की जांच कर रहा है। हादसे के बाद इंटरस्टेट 90 हाईवे कई घंटों तक बंद रहा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button