भारत

सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए होली होगी खास! DA में हो सकती है बढ़ोतरी

नई दिल्ली: यूं तो होली का त्योहार हर इंसान के लिए खास होता है, लेकिन इस बार केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 2026 की होली और भी खास होने वाली है. ऐसा इसलिए कि सरकार होली के त्योहार से पहले महंगाई भत्ते यानी DA में बढ़ोतरी का ऐलान करने जा रही है. हालांकि इस बात की पुष्टी अभी नहीं हुई है लेकिन सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आई है.

आमतौर पर सरकार साल की पहली छमाही का डीए मार्च के महीने में ही घोषित करती है, इसलिए इस समय सभी की नजरें सरकार के अगले फैसले पर टिकी हुई हैं.

साल में दो बार बढ़ता है महंगाई भत्ता

सरकारी नियमों के मुताबिक, महंगाई भत्ते (Dearness Allowance Hike) में साल में दो बार बदलाव किया जाता है. पहली बार की बढ़ोतरी जनवरी से जून तक के लिए होती है जिसका एलान मार्च में किया जाता है. वहीं दूसरी बार जुलाई से दिसंबर के लिए एलान दशहरा या दिवाली के आस-पास होता है.

पिछले साल सरकार ने डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी, जिससे कुल महंगाई भत्ता बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया था. इस बार भी कर्मचारियों को एक अच्छी बढ़ोतरी की पूरी उम्मीद है.

महंगाई भत्ते में होने वाली यह संभावित बढ़ोतरी न सिर्फ कर्मचारियों के हाथ में ज्यादा पैसा देगी, बल्कि बाजार में भी रौनक लाएगी. त्योहारों के समय जब लोगों की जेब में ज्यादा पैसा होता है, तो खरीदारी भी बढ़ती है. सरकार का यह कदम कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए उठाया जाता है. जैसे ही सरकार की ओर से आधिकारिक मुहर लगेगी, कर्मचारियों और पेंशनर्स के खातों में बढ़ा हुआ पैसा आना शुरू हो जाएगा.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button