ताज़ा खबरेंभारत

Holi 2023: रंगों में सराबोर हुआ देश, राष्ट्रपति और पीएम ने दी जनता को होली की बधाई

देशभर में होली धूमधाम से मनाई जा रही है. रंगों का यह त्योहार एक दूसरे से गिले शिक्वे दूर कर रिश्ते में अपना पन बढ़ाने का त्योहार है. जहां इस त्योहार की धूम आम लोगों में है वहीं बड़े नेता भी होली के त्योहार में मदमस्त हैं. होली के त्योहार पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी.

वहीं दूसरी ओर देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी ने भी ट्वीटर के माध्यम से देशवासियों को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी, उन्होंने ट्वीट कर लिखा “उल्लास और उमंग के पर्व होली की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. स्नेह और भाईचारे का यह त्योहार हमारे विविधतापूर्ण समाज के जीवंत रंगों और सौहार्द का प्रतीक है. मेरी मंगल कामना है कि रंगों का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व नई ऊर्जा का संचार करे.”

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button