ताज़ा खबरेंभारतराज्य

दिल्ली में AI डीपफेक वीडियो का खेल बेनकाब, ACP के खिलाफ फर्जी CCTV फुटेज फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की फर्जी और आपत्तिजनक डीपफेक तस्वीरें व वीडियो फैलाने के आरोप में 24 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा के पलवल का रहने वाला है, जो खुद को स्वतंत्र पत्रकार बताता था।

कैसे रची गई साजिश?

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी नदीम अहमद ने इस साल अप्रैल-मई में इंस्टाग्राम पर ‘news_aaina0776’ नाम से एक चैनल शुरू किया था। मध्य दिल्ली में चुनाव आयोग (ECI) के खिलाफ हुए प्रदर्शनों और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रोजेक्ट के दौरान उसने एआई टूल्स का सहारा लिया।

आरोपी ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर एआई-जनरेटेड रील्स और पोस्ट डाले, जिन्हें ऐसे पेश किया गया मानो वे विरोध प्रदर्शन स्थल का “असली सीसीटीवी फुटेज” हों। इन फर्जी पोस्ट में दिल्ली पुलिस के एसीपी (ACP) विवेक भगत को एक महिला पत्रकार के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया था, ताकि पुलिस की छवि को धूमिल किया जा सके।

क्या था आरोपी का मकसद?

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली जिला) मंजूनाथ श्योराण ने बताया कि आरोपी के चैनल पर 24,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। शुरुआती पूछताछ में यह सामने आया कि नदीम अहमद का मुख्य उद्देश्य दिल्ली पुलिस की छवि खराब करना, जनता के बीच अशांति फैलाना और प्रदर्शनकारियों को पुलिस पर हमला करने के लिए उकसाना था।

पुलिस ने 5 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने 3 अक्टूबर को यह फर्जी कंटेंट तैयार किया था और 4 अक्टूबर को इसे सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया।

फंडिंग और साजिश के एंगल की जांच

दिल्ली पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस फर्जी कंटेंट को तैयार करने के पीछे किसी बड़े षड्यंत्र का हाथ तो नहीं है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस काम के लिए आरोपी को फंडिंग कहां से मिल रही थी और उसके अन्य साथी कौन-कौन हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एआई का इस तरह का दुरुपयोग समाज और कानून-व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है, जिसपर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

देश-दुनिया की हर जरूरी अपडेट सीधे अपने WhatsApp पर पाने के लिए NewsMobile की WhatsApp Community को फॉलो करें। 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button