Haryana: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने राज्य के नए सीएम के रूप में ली शपथ, इन नेताओं को मिली कैबिनेट में जगह

Haryana: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने राज्य के नए सीएम के रूप में ली शपथ, इन नेताओं को मिली कैबिनेट में जगह
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा ने हरियाणा सरकार में बड़ा फेरबदल किया है। यहाँ पार्टी ने मौजूदा सीएम मनोहर लाल खट्टर को राज्य के मुख्यमंत्री पद से हटाकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। आज यानी 12 मार्च को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में राज्यभवन में शपथ ली। इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह में मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे।
#WATCH हरियाणा भाजपा अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ के राजभवन में हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी इस दौरान मौजूद रहे। pic.twitter.com/AzCj9MGpoz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 12, 2024
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ बीजेपी नेता मूलचंद शर्मा, निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह, बीजेपी नेता जय प्रकाश दलाल और बीजेपी नेता बनवारी लाल ने हरियाणा कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।





