खेलताज़ा खबरेंभारतराज्य

CWG की सिल्वर मेडलिस्ट ज्ञानेश्वरी यादव को छत्तीसगढ़ में DSP पद और 30 लाख रुपये का इनाम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने राजनांदगांव की प्रतिभावान वेटलिफ्ट्री ज्ञानेश्वरी यादव को सम्मानित करते हुए पुलिस विभाग में डिप्टी एसपी पद देने की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ की प्रतिभावान वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games 2026) में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और राज्य का नाम रोशन किया है। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित प्रतियोगिताओं में उन्होंने महिलाओं की 53 किग्रा भार वर्ग स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है।

मुख्यमंत्री निवास पर हुआ सम्मान

इस बड़ी उपलब्धि के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने आधिकारिक निवास पर ज्ञानेश्वरी यादव और उनके माता-पिता से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई दी और राज्य सरकार की ओर से 30 लाख रुपये की नकद राशि के साथ ही डिप्टी एसपी (DSP) के पद पर आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन देने की बड़ी घोषणा की।

युवाओं और बेटियों के लिए प्रेरणा बनीं ज्ञानेश्वरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञानेश्वरी की यह सफलता राज्य के अन्य युवाओं, विशेषकर बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में ऐसा खेल माहौल तैयार करना है, जिससे हर होनहार खिलाड़ी आधुनिक बुनियादी ढांचे और गुणवत्तापूर्ण कोचिंग का लाभ उठाकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का गौरव बढ़ा सके।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button