ताज़ा खबरेंभारतराज्य

मोबाइल लूडो गेम में 500 रुपये के विवाद ने लिया खूनी रूप, दोस्त ने ही की चाकू से हमला कर हत्या की कोशिश

गुजरात के जेतपुर में मोबाइल पर लूडो खेलते समय पैसों के लेन-देन को लेकर दो दोस्तों के बीच विवाद हो गया। आरोपी ने गुस्से में आकर अपने ही दोस्त पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

गुजरात के जेतपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां मोबाइल पर लूडो खेलने के दौरान हुआ मामूली विवाद खून-खराबे में बदल गया। 500 रुपये के नकद दांव को लेकर हुए झगड़े में एक दोस्त ने दूसरे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

सरकारी अस्पताल के बाहर बैठा था युवक

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना जेतपुर में एक सरकारी अस्पताल के बाहर की है। मुन्नाभाई और वीरपाल नाम के दो युवक अस्पताल के बाहर बेंच पर बैठकर मोबाइल पर लूडो खेल रहे थे। इस खेल के दौरान दोनों के बीच 500 रुपये का नकद दांव लगाया गया था।

जीतने पर शुरू हुआ विवाद

खेल में मुन्नाभाई ने जीत हासिल की और जीती हुई रकम अपने पास रख ली। जब वीरपाल ने उससे पैसे वापस मांगे, तो मुन्नाभाई ने देने से साफ इनकार कर दिया। देखते ही देखते यह मामूली सी बात एक बड़े झगड़े में बदल गई।

चाबी छीनने के बाद हुआ हमला

विवाद बढ़ने पर आरोपी वीरपाल ने गुस्से में मुन्नाभाई की मोटरसाइकिल की चाबी छीन ली। जब मुन्नाभाई ने अपनी चाबी वापस मांगी, तो आरोपी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने एक धारदार हथियार से मुन्नाभाई पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

हमले में गंभीर रूप से घायल मुन्नाभाई को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से नवागढ़ सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जूनागढ़ सिविल अस्पताल रेफर कर दिया है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही जेतपुर उद्योगनगर पुलिस थाने की टीम तुरंत अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मुन्नाभाई की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी वीरपाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button