GTA 6 Leaks: Netflix पर ग्रैंड थेफ्ट Auto 6 के बड़े प्रीमियर से पहले मैप और गेमप्ले लीक

GTA 6 Leaks: रॉकस्टार गेम्स (Rockstar Games) के आगामी बहुप्रतीक्षित गेम ‘ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6’ (GTA 6) को लेकर एक बार फिर बड़ा सिक्योरिटी ब्रीच सामने आया है। नेटफ्लिक्स पर गेम के आधिकारिक एक्सटेंडेड लुक के प्रीमियर से ठीक पहले इंटरनेट पर कथित गेमप्ले वीडियो और पूरा मैप लीक हो गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन वीडियो और तस्वीरों में गेम के ड्राइविंग और कॉम्बैट मैकेनिक की झलक दिखाई दे रही है। हालांकि, इन लीक्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रॉकस्टार गेम्स इन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटवाने में जुट गया है।
लीक वीडियो में क्या दिखा?
सामने आए वीडियो क्लिप्स में गेम के मुख्य पात्र जेसन डुवल (Jason Duval) को अपने घर के बाहर बास्केटबॉल खेलते हुए देखा जा सकता है। वहीं, दूसरे वीडियो में जेसन एक कार चलाते हुए और एनपीसी (NPC) पर रिंच से हमला करते नजर आ रहा है। इसके अलावा पूरे लियोनिडा मैप की तस्वीरें भी सर्कुलेट हो रही हैं।
‘साइबरलीक’ समूह ने जारी किया घोषणापत्र
इस लीक के पीछे ‘साइबरलीक’ (CyberLeek) नामक एक ग्रुप का नाम सामने आ रहा है। इस ग्रुप ने एक प्रेस रिलीज जारी कर पब्लिशर टेक-टू इंटरैक्टिव (Take-Two Interactive) की नीतियों के खिलाफ तीन मुख्य “कमांडमेंट्स” (नियम) बताए हैं:
-
डिजिटल प्री-ऑर्डर न बेचे जाएं।
-
फर्जी सिंगल-प्लेयर डीएलसी (DLC) न बेचे जाएं।
-
सिंगल-प्लेयर कंटेंट को सुरक्षित रखा जाए।
कब है GTA 6 का प्रीमियर और रिलीज?
बहुप्रतीक्षित GTA 6 का ग्लोबल प्रीमियर 27 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर शाम 3 बजे ईटी (ET) पर होगा। भारत में दर्शक इसे 28 अगस्त की रात 12:30 बजे (IST) देख सकेंगे। यह गेम आधिकारिक तौर पर 19 नवंबर, 2026 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।




