ताज़ा खबरेंभारत

GST काउंसिल बैठक: टैक्स स्लैब में बदलाव की तैयारी, सरकार GST दरें घटाकर दे सकती है बड़ा तोहफ़ा

GST काउंसिल की 56वीं बैठक शुरू हो चुकी है और व्यापारियों व आम उपभोक्ताओं को उम्मीद है कि इस बार टैक्स दरों में कटौती से बड़ी राहत मिल सकती है, खासकर त्योहारों से पहले.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कहा था कि आने वाले दिनों में हम व्यापारियों को दीवाली का तोहफा देने जा रहे हैं. उन्होंने कहा था कि जीएसटी रिफॉर्म के बाद काफी चीजों पर टैक्स कम हो जाएगा. इसी बीच अब वो घड़ी आ गई है, जब व्यापारियों और किसानों का ये इंतजार खत्म होने वाला है.

बैठक में क्या हो सकता है फैसला?

  • GST स्लैब में बदलाव: चर्चा है कि मौजूदा स्लैब्स को घटाकर दो किया जा सकता है. 28% वाले स्लैब को 18% और 18% वाले स्लैब को 12% या 5% तक लाया जा सकता है.
  • घरेलू मांग को बढ़ावा: कोटक महिंद्रा AMC के एमडी नीलांश शाह का कहना है कि अगर GST को दो स्लैब में सरल किया जाता है, तो घरेलू खपत बढ़ेगी और कारोबारियों के लिए अनुपालन आसान होगा.

किन सेक्टर्स को होगा फायदा?

  • ऑटोमोबाइल: छोटे कारों (1200 सीसी से कम) पर टैक्स 28% से घटकर 18% हो सकता है. बाइक और थ्री-व्हीलर्स (350 सीसी तक) भी सस्ते हो सकते हैं.
  • हॉस्पिटैलिटी और एंटरटेनमेंट: होटल बुकिंग और मूवी टिकट्स पर टैक्स 12% से घटकर 5% किया जा सकता है.
  • हेल्थकेयर: कैंसर की दवाइयों को GST से पूरी तरह छूट मिलने की संभावना है. कुछ अन्य दवाइयों पर भी राहत मिल सकती है.
  • फ्रोजन फूड्स: आइसक्रीम और फ्रोजन डेजर्ट्स पर GST घट सकता है.
  • स्टेशनरी आइटम्स: पेंसिल, शार्पनर, कॉपी, लैब बुक जैसे सामान और सस्ते हो सकते हैं.

कब से लागू होंगे नए रेट?
सरकार चाहती है कि नए GST रेट्स इस महीने के अंत तक लागू हो जाएं, ताकि दिवाली से पहले व्यापारी और उपभोक्ता दोनों को फायदा मिले.

झलक: किसे क्या मिलेगा फायदा

सेक्टर/वस्तु संभावित बदलाव
ऑटोमोबाइल छोटी कार, बाइक, ऑटो-रिक्शा सस्ते हो सकते हैं
हॉस्पिटैलिटी होटल स्टे और मूवी टिकट्स पर GST 12% से घटकर 5%
हेल्थकेयर कैंसर की दवाइयों पर पूरी छूट, अन्य दवाइयों पर कटौती
फूड सेक्टर आइसक्रीम और फ्रोजन डेजर्ट्स पर टैक्स घट सकता है
स्टेशनरी पेंसिल, शार्पनर, कॉपी आदि और सस्ते होंगे

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button