पेट्रोल भरवाकर भागी तेज रफ्तार थार ने 10 किमी तक घसीटी बाइक, 22 वर्षीय चालक गिरफ्तार

Greater Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां पेट्रोल पंप से बिना भुगतान किए भाग रही तेज रफ्तार THAR SUV ने पीछा कर रहे पेट्रोल पंप कर्मचारी की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक वाहन के नीचे फंस गई और करीब 10 किलोमीटर तक घसीटती चली गई। पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
पेट्रोल भरवाकर बिना पैसे दिए भागा चालक
पुलिस के अनुसार, घटना धूम मानिकपुर क्षेत्र की है। आरोपी ने स्थानीय पेट्रोल पंप पर Thar SUV में पेट्रोल भरवाया, लेकिन पैसे दिए बिना ही वहां से फरार हो गया। जब पंप कर्मचारियों को इसका पता चला, तो वे मोटरसाइकिल से उसका पीछा करने लगे।<
In UP’s Noida, owner of a black Thar fled without paying after refueling at a filling station. When pump employee chased him on a bike, the Thar owner rammed the Thar onto employee’s bike leaving the pump employee critically injured. The Thar dragged the bike for about 10 km. pic.twitter.com/JGFc5iLaoa
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) February 28, 2026
पीछा करने पर मारी टक्कर, बाइक नीचे फंसी
पीछा किए जाने से घबराकर आरोपी चालक ने कथित रूप से मोटरसाइकिल सवार कर्मचारी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हालांकि, चालक ने वाहन नहीं रोका और बाइक SUV के नीचे फंसकर करीब 10 किलोमीटर तक घसीटती रही। आसपास मौजूद लोगों ने चिल्लाकर ड्राइवर को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका।
CCTV में कैद हुई पूरी घटना
पूरी घटना रास्ते में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। Viral Video में साफ दिख रहा है कि Motorcycle SUV के नीचे फंसी हुई है।
बादलपुर, दादरी कोट और जारचा थाना पुलिस की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लगभग 10 किलोमीटर तक पीछा किया और आखिरकार थार को रोक लिया। वाहन को जब्त कर लिया गया है।
आरोपी की पहचान बुलंदशहर निवासी 22 वर्षीय हर्ष के रूप में हुई है। बादलपुर पुलिस ने उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने, चोट पहुंचाने और पेट्रोल चोरी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
#WATCH | Noida, UP | Additional Deputy Commissioner of Police (ADCP) for Central Noida, Rajendra Kumar Gautam says, “On 27 February, a Thar driver attempted to flee without paying for the petrol in the Thana Badalpur area. The petrol pump salesman chased the vehicle, after which… pic.twitter.com/Bso6wXHIWa
— ANI (@ANI) February 28, 2026





