ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते पर लगी मुहर, तलाक की अर्जी हुई वापस

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच चल रहे विवाद पर आखिरकार विराम लग गया है। सुनीता ने कोर्ट से अपना तलाक का केस वापस ले लिया है।

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Ssunita Ahuja) के फैंस के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते में खटास और तलाक की खबरों को लेकर काफी चर्चा थी, लेकिन अब सुनीता आहूजा ने कोर्ट से अपना तलाक का केस आधिकारिक रूप से वापस ले लिया है। गोविंदा के मैनेजर ने खुद इस बात की पुष्टि की है।

बांद्रा फैमिली कोर्ट में दिखी थीं सुनीता

हाल ही में सुनीता आहूजा अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट के बाहर नजर आई थीं। कोर्ट में उन्हें देखकर एक बार फिर से कयासों का बाजार गर्म हो गया था। हालांकि, मीडिया के सवाल पूछने पर सुनीता ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि वह “जन्मदिन मनाने आई हैं।

मैनेजर ने की पुष्टि

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने मीडिया को जानकारी दी कि सुनीता आहूजा ने कानूनी रूप से अपना तलाक का केस वापस ले लिया है। उन्होंने कहा, “हमें नहीं पता कि उनके मन में क्या आया, लेकिन उन्होंने इसे आधिकारिक रूप से वापस लेने का फैसला किया है। पहले उन्होंने याचिका दायर की थी, लेकिन उस पर कोई आगे की कार्रवाई नहीं हुई थी। अब मामला सुलझ गया है और हम शांति की उम्मीद करते हैं।

हाल ही में हुआ था विवाद

बता दें कि दिसंबर 2024 में सुनीता आहूजा ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। इसके बाद हाल ही में सुनीता ने गोविंदा को लेकर कुछ तीखे बयान दिए थे और एक अभिनेत्री के साथ उनकी नजदीकियों पर सवाल उठाए थे। इसके जवाब में गोविंदा ने भी एक वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से अपनी सीमाएं में रहने की नसीहत दी थी। हालांकि, अब तमाम विवादों को पीछे छोड़ते हुए सुनीता ने केस वापस ले लिया है, जिससे उनके चाहने वाले राहत की सांस ले रहे हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button