Gen Z AI Worries: नई रिसर्च में खुलासा, AI टूल्स का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने वाली Gen Z को सता रहा है नौकरी जाने का डर
ग्लासडोर की एक नई स्टडी के मुताबिक, 40, 50 और 60 की उम्र वाले सीनियर प्रोफेशनल्स एआई को लेकर सबसे ज्यादा सकारात्मक हैं, जबकि एंट्री-लेवल जॉब्स पर खतरे के चलते Gen Z में चिंता बढ़ गई है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का दायरा तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इसे लेकर अलग-अलग जनरेशन की सोच में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। जॉब रिव्यू साइट ‘ग्लासडोर’ की एक नई रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, Gen Z (Gen Z workers) AI टूल्स का इस्तेमाल करने में सबसे आगे हैं, लेकिन वे इस तकनीक को लेकर सबसे ज्यादा चिंतित और निराशावादी भी हैं।
स्टडी के मुताबिक, AI के कारण शुरुआती यानी एंट्री-लेवल नौकरियों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। यही वजह है कि Gen Z प्रोफेशनल्स में नौकरी जाने का डर साफ तौर पर देखा जा रहा है।
इसके विपरीत, जो प्रोफेशनल्स अभी अपने 40, 50 और 60 के दशक में हैं, वे AI को लेकर कहीं अधिक सकारात्मक रुख रखते हैं। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि 1965 से 1980 के बीच पैदा हुए Gen X के लगभग आधे कर्मचारी Company द्वारा AI के इस्तेमाल पर पॉजिटिव राय रखते हैं, क्योंकि इससे सीनियर लेवल के पदों पर अवसर बढ़ने की उम्मीद है।





