AI समिट में ‘रोबोडॉग’ पर बवाल गलगोटिया यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर ने दी सफाई

नई दिल्ली: एआई शिखर सम्मेलन में गलगोटिया विश्वविद्यालय के स्टॉल पर प्रदर्शित चीनी रोबोट डॉग को लेकर विवाद खड़े होने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं. बुधवार को कार्यक्रम के तीसरे दिन समिट आयोजकों ने विश्वविद्यालय के पवेलियन की बिजली आपूर्ति बंद कर दी और वहां मौजूद प्रतिनिधि मंडल को परिसर छोड़ने का निर्देश दिया.
विवरण के अनुसार, गलगोटिया विश्वविद्यालय ने अपने प्रदर्शन स्टॉल पर तकनीकी प्रदर्शनी के तहत एक रोबोटिक डॉग का प्रदर्शन किया था. मगर जब यह जानकारी सामने आई कि यह उपकरण चीनी प्रौद्योगिकी पर निर्मित है, तो आयोजन समिति ने इसे गंभीर नियम उल्लंघन करार देते हुए तत्काल कार्रवाई की.
विवाद पर विश्वविद्यालय का स्पष्टीकरण चीन निर्मित रोबोडॉग प्रदर्शन से उत्पन्न विवाद पर गलगोटिया विश्वविद्यालय की संचार विभाग की प्रोफेसर नेहा ने सफाई देते हुए कहा, “एक गलतफहमी की वजह से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है. संभव है कि मैं अपनी बात सही ढंग से रख नहीं पाई, या फिर आप लोग मेरे कहने का सही अर्थ नहीं समझ पाए…गलगोटिया विश्वविद्यालय एक अत्यंत जिम्मेदार शैक्षणिक संस्थान है…हमने कभी यह दावा नहीं किया कि हमने इसे विकसित किया है. विकास का अर्थ किसी वस्तु को डिजाइन करना और निर्माण करना नहीं होता…”
#WATCH दिल्ली | AI इम्पैक्ट समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के चीन में बने रोबोट डॉग के डिस्प्ले पर हुए विवाद पर, यूनिवर्सिटी की कम्युनिकेशन्स प्रोफेसर, नेहा ने कहा, “एक गलत मतलब की वजह से इंटरनेट पर तूफान आ गया है। हो सकता है कि मैं जो कहना चाहती थी, वह ठीक से बता नहीं पाई, या आप… pic.twitter.com/kroD54xY11
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 18, 2026
उल्लेखनीय है कि एक वायरल वीडियो में प्रोफेसर नेहा को एआई एक्सपो में इस रोबोडॉग को ‘ओरियन’ नाम से प्रस्तुत करते और इसकी विशेषताएं बताते हुए देखा गया था.





