दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषड़ सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत 25 घायल

मथुरा(उत्तर प्रदेश): मंगलवार की सुबह मथुरा में दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषड़ सड़क हादसे की खबर सामने आई है. जानकारी के अनुसार इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है वहीं करीब 25 लोग घायल है.
दरअसल एक्प्रेसवे पर घना कोहरा लोगों के लिए मौत का कारण बना. कोहरे के कारण कई गाड़ियां आपसे में टकरा गईं, जिसके बाद एक-एक कर गाड़ियों में आग लग गई. इस घटना में 7 बसों और 3 कारों में सड़क दुर्घटना के बाद आग लग गई.
कैसे हुई यह घटना
तड़के सुबह की यह घटना कोहरे की वजह से ड्रायवर को न दिख पाने की वजह से हुई. जब घने कोहरे के चलते अचानक एक कार डिवाइडर से टकराई और तभी पीछे से एक बस उसी कार में टकरा गई. जिसके बाद एक के बाद एक गाड़ियां आपस में टकराने लगी, और तुरंत बाहनों में आगल लग गई.
एसएसपी मथुरा श्लोक कुमार ने कहा कि कोहरे के वक्त रात में सात बसें और कई कारें आपस में टकरा गईं. एक्सीडेंट के दौरान चार से ज्यादा बसों में आग लग गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि टक्कर इतनी तेज थी कि बसों में आग लग गई और कई यात्री इसमें झुलस गए. हादसे के रोंगटे खड़े करने वाले वीडियो सामने आए हैं. एक घायल ने बताया कि वाहनों की टक्कर के बाद बसों में आग लग गई. हादसे के वक्त यात्री बस में सो रहे थे, तभी सुबह करीब 4 बजे ये दुर्घटना हुई. एसएसपी का कहना है कि घायलों में ज्यादातर की हालत स्थिर है.





