फैक्ट चेक: फिल्म मेकर विनोद कापड़ी की तस्वीर भ्रामक दावे के साथ हुई वायरल

फैक्ट चेक: फिल्म मेकर विनोद कापड़ी की तस्वीर भ्रामक दावे के साथ हुई वायरल
हाल ही गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षा कर्मियों पर हमले की एक खबर आयी थी, जिसके बाद यूपी पुलिस ने हमले के आरोप में एक अहमद मुर्तजा नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया था। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में आम आदमी पार्टी नेता और सांसद संजय सिंह, दिल्ली के आप पार्टी से विधायक सौरभ भारद्वाज, पत्रकार अजीत अंजुम और आशुतोष सहित कुछ अन्य लोग नजर आ रहे हैं। इसी तस्वीर में एक युवक के चेहरे को हाईलाइट कर दावा किया जा रहा है कि यह युवक गोरखनाथ मंदिर पर हमला करने वाला आरोपी अहमद मुर्तजा है।
फेसबुक पर वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया “ये है हरे घेरे में मुर्तजा अंसारी जो बाबा गोरखनाथ मंदिर में हमलावर था इस हमलावर के साथ देख लिजिए कौन कौन है सब के सब वामपंथी है कुछ प्रत्रकार है कुछ नेता भी हैं”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने पाया कि वायरल तस्वीर के साथ शेयर हो रहा दावा गलत है।
वायरल तस्वीर के साथ शेयर हो रहे दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल शुरू की। पड़ताल के दौरान हमने सबसे पहले वायरल तस्वीर को गूगल पर रिवर्स इमेज टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमने जाना कि वायरल तस्वीर को ट्विटर के हर्ष कुमार नामक यूजर द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किया गया है। इस दौरान हर्ष ने वायरल तस्वीर को कुछ अन्य तस्वीरों के साथ शेयर किया है। इस दौरान हमने गौर किया कि वायरल तस्वीर में जिस युवक के चेहरे को हाईलाइट कर उसे गोरखनाथ कांड हमले का आरोपी अहमद मुर्तजा बताया जा रहा है वह युवक हर्ष द्वारा पोस्ट की गयी अन्य तस्वीरों में भी दिख रहा है। आप को बता दें हर्ष द्वारा पोस्ट की गयी अन्य तस्वीरों में आप नेता संजय सिंह तथा देश के बड़े पत्रकारों के साथ मशहूर फिल्म अभिनेता मनोज बाजपाई को भी देखा जा सकता है।
देखिए तथाकथित तटस्थ पत्रकारों को। कैसे आप नेताओं के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। आजकल ये लोग केजरीवाल को मोदी के सामने विकल्प बताने में लगे हुए हैं। @SatyaHindi के सारे वीडियो आजकल इसी पर आ रहे हैं। @ajitanjum @sakshijoshii @vinodkapri @ashutosh83B@abhisar_sharma pic.twitter.com/OfKjgZNOvQ
— 𝐇𝐚𝐫𝐬𝐡 𝐊𝐮𝐦𝐚𝐫 (@harshktweets) April 5, 2022
यूज़र हर्ष द्वारा पोस्ट की गयी अन्य तस्वीरों में भी वायरल तस्वीर वाले आदमी

यूज़र हर्ष द्वारा पोस्ट की गयी तस्वीर में मशहूर फिल्म अभिनेता मनोज बाजपाई

इसके साथ ही हमने गौर किया की इन तस्वीरों को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए हर्ष ने कुछ लोगों को टैग किया है। टैग करने वाले लोगों की सूची कई पत्रकारों के साथ फिल्म मेकर विनोद कापड़ी का भी नाम शामिल है।

जिसके बाद हमने फिल्म मेकर विनोद कापड़ी की ट्विटर प्रोफाइल पर वायरल तस्वीर की जानकारी प्राप्त करने के लिए खोजना शुरू किया। हालांकि प्रोफाइल पर वायरल तस्वीर की कोई जानकारी नहीं दी गयी थी। लेकिन विनोद की प्रोफाइल पर मिली उनकी एक तस्वीर से यह साफ़ हो गया कि वायरल तस्वीर गोरखनाथ मंदिर के हमला आरोपी अहमद मुर्तजा नहीं है बल्कि वह खुद हैं।

इसके साथ ही हमने वायरल तस्वीर के बारे मे जानकारी प्राप्त करने के लिए विनोद कापड़ी की पत्नी व पत्रकार शाक्षी जोशी के भी सभी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर खंगाल। खोज में हमें वायरल तस्वीर तो प्राप्त नहीं हुई लेकिन हमें शाक्षी के एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर विनोद कापड़ी की तस्वीर मिली जहां उन्हें वायरल तस्वीर वाले हुलिए में ही देखा जा सकता है। शाक्षी के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर मिली तस्वीर में फिल्म मेकर विनोद कापड़ी को उनकी पत्नी शाक्षी के साथ फिल्म अभिनेता मनोज बाजपाई को भी देखा जा सकता है।
View this post on Instagram
वायरल तस्वीर की पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमें पता चला कि वायरल तस्वीर गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने वाले आरोपी अहमद मुर्तजा की नहीं बल्कि फिल्म मेकर विनोद कापड़ी की है।





