ताज़ा खबरेंभारत

Farmers Protest: कृषि कानूनों के खिलाफ संसद परिसर में राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओ ने किया प्रदर्शन, जंतर-मंतर पहुंचा किसानों का समूह

किसान संगठनों ने आज यानी गुरुवार से जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा के बीच कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया। बता दे दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने 9 अगस्त तक अधिकतम 200 किसानों को प्रदर्शन की विशेष अनुमति दे दी है। इसी क्रम में किसान बसों में भरकर 12 बजे के बाद सिंघु बॉर्डर से जंतर-मंतर पहुंचे। इस दल में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत और सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव शामिल रहे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक 200 किसानों का एक समूह पुलिस की सुरक्षा के साथ बसों में सिंघु सीमा से जंतर-मंतर आएगा और शाम 5 बजे तक विरोध प्रदर्शन करेगा

प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर पहुंचे किसान संगठन।

किसान खेती करना भी जानता है और संसद चलाना भी: टिकैत।

किसान नेता राकेश टिकैत ने जंतर मंतर पर कहा कि आज आठ महीने बाद सरकार ने हमें किसान माना है। किसान खेती करना भी जानता है और संसद चलाना भी जानता है। संसद में किसानों की आवाज दबाई जा रही है। जो सांसद किसानों की आवाज नहीं उठाएगा हम उसका विरोध करेंगे।

आवाज नहीं उठाने पर की जाएगी सांसदों की निंदा: टिकैत।

जंतर-मंतर पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान अब अपनी संसद बैठाएंगे। सदन में अगर सांसद किसानों के हित में अपनी आवाज नहीं उठाएंगे तो उनके क्षेत्र में ही उनकी निंदा की जाएगी, फिर चाहे वो किसी भी पार्टी से हों।

संसद भवन के बहार शिरोमणी अकाली दल ने भी किया प्रदर्शन।

इधर किसानों के साथ अब शिरोमणी अकाली दल भी कृषि कानूनों के विरोध में सामने आ गया है। आज सुबह संसद भवन के बाहर शिरोमणी अकाली दल के नेताओं ने कृषि मंत्री को कानूनों को विरोध में बनाए गए पोस्टर दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया।

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बोले- हम किसानों के साथ बातचीत करने के लिए तैयार।

किसानों के प्रदर्शन के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि देश गवाह है कि ये कृषि कानून बेहद जरूरी और किसानों के हित में हैं। हमने इन कानूनों पर विस्तृत चर्चाएं की हैं। अगर किसान इन कानूनों को लेकर अपनी समस्या बिंदुवार रखते हैं तो हम बातचीत के लिए तैयार हैं।

किसानों के समर्थन में उतरे राहुल गांधी।

इतना ही नहीं, किसानों के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध किया। राहुल ने कुछ कांग्रेस सांसदों के साथ संसद परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा के सामने कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध किया था।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

  1. Whats Happening i am new to this, I stumbled upon this I’ve found It absolutely helpful and it has aided me out loads. I am hoping to give a contribution & aid other customers like its aided me. Great job.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button