भारत

मोदी की एआई जेनरेटेड Ghibli इमेज पर फैंस फिदा, आइए जानते हैं कैसे करें खुद की फोटो ट्रांसफॉर्म

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की Ghibli स्टाइल में तैयार की गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। MyGovIndia के X (ट्विटर) अकाउंट से साझा की गई इन तस्वीरों में पीएम मोदी को विभिन्न ऐतिहासिक अवसरों पर दिखाया गया है। इनमें उनके हाथ में तिरंगा थामे तस्वीर, डोनाल्ड ट्रंप और इमैनुएल मैक्रोन के साथ ली गई तस्वीरें शामिल हैं। इनमें से एक तस्वीर में उन्हें सेना की वर्दी में भी दिखाया गया है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर ‘Ghibli Style’ का ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। सेलिब्रिटीज से लेकर आम लोग तक, सभी अपनी तस्वीरों को एआई की मदद से इस अनोखे जापानी एनीमे स्टाइल में बदल रहे हैं।

Ghibli स्टाइल, जापान के प्रसिद्ध एनिमेशन स्टूडियो ‘Studio Ghibli’ की कला शैली से प्रेरित है। इस स्टाइल की खासियत इसके जादुई और रंग-बिरंगे डिज़ाइन्स हैं, जो देखने में किसी एनिमेटेड फिल्म की तरह प्रतीत होते हैं। यह ट्रेंड इतनी तेजी से वायरल हो रहा है कि हर कोई इसे आजमाने के लिए उत्साहित नजर आ रहा है।

इस ट्रेंड के पीछे एआई चैटबॉट ChatGPT 4o का योगदान है, जिसमें उपयोगकर्ताओं के लिए Ghibli स्टाइल इमेज जनरेशन का फीचर जोड़ा गया है। फिलहाल, यह फीचर केवल ChatGPT Plus, Pro और Team सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध है। OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने बताया कि यह फीचर लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और जल्द ही इसे फ्री यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कराया जा सकता है।

अगर आप भी अपनी तस्वीर को Ghibli स्टाइल में बदलना चाहते हैं, तो आपको ChatGPT Plus सब्सक्रिप्शन लेना होगा, जिसकी कीमत 20 डॉलर (लगभग 1711 रुपए) प्रति माह है। वहीं, प्रो सब्सक्रिप्शन के लिए 200 डॉलर (लगभग 17111 रुपए) का मासिक शुल्क देना होगा।

हालांकि, अब एक नया विकल्प सामने आया है। xAI के Grok चैटबॉट (Grok 3 मॉडल) के जरिए लोग बिना $20/महीने का ChatGPT सब्सक्रिप्शन लिए Ghibli-स्टाइल इमेज बना सकते हैं।

Grok का इस्तेमाल करके कैसे बनाएं Ghibli स्टाइल इमेज?

1.Grok वेबसाइट या ऐप खोलें, या सीधे X ऐप में जाकर Grok आइकन पर क्लिक करें।

2.सुनिश्चित करें कि आप Grok 3 मॉडल का चयन कर रहे हैं।

3.पेपर क्लिप आइकन पर क्लिक करके अपनी मनचाही तस्वीर अपलोड करें।

4.एक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिखें जिसमें Grok से आपकी तस्वीर को ‘Ghiblify’ करने के लिए कहा जाए।

5.आपको अपनी Ghibli स्टाइल में बनी तस्वीर मिल जाएगी, और यदि आउटपुट संतोषजनक नहीं हो, तो Grok में उसे एडिट करने का भी विकल्प मौजूद है।

सोशल मीडिया पर इस ट्रेंड की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि Ghibli स्टाइल आने वाले दिनों में और भी बड़ा ट्रेंड बन सकता है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button