NM वेरिफाइड

Fact Check: मंदिर में शिवलिंग के सामने गाय का प्रणाम करने का वीडियो है AI Generated

सोशल मीडिया पर एक मंदिर जैसी जगह पर शिवलिंग के सामने घुटने टेकती एक गाय का वीडियो शेयर किया जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह शिवलिंग के सामने भक्ति भाव से घुटने टेकती गाय है. आइए इस दावे की पुष्टि करते हैं.

Facebook पर यूजर ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मंदिर में आई गाय, इंसानों की तरह शिवलिंग को किया प्रणाम, वीडियो हुआ वायरल” यूजन ने यह वीडियो अक्टूबर 29, 2025 को पोस्ट किया.

फैक्ट चेक

न्यूज़मोबाइल की जांच में हमने पाया कि, इस वीडियो में कोई सत्यता नहीं

दावे की पुष्टि के लिए, हमने वायरल वीडियो को इंटरनेट पर खोज की, हमने संबंधित कीवर्ड्स का इस्तेमाल करके इंटरनेट पर खोज की, लेकिन हमें इस घटना से जुड़ी कोई विश्वसनीय खबर नहीं मिली. जब हमने वायरल वीडियो की बारीकी से जांच की तो हमारे हाथ Facebook पर पोस्ट एक वीडियो मिला जिससे यह साफ हो गया कि यह वीडियो एआई द्वारा निर्मित है.

यूजर ने इस वायरल वीडियो को पोस्ट करते हुए उसके कैप्शन में लिखा, “Om namah shivay. this video is made by the AI with the help of Sora2”

इसके अलावा भी हमने इस वीडियो की जांच करने के लिए वीडियो को मुख्य-फ्रेमों में विभाजित किया और AI डिटेक्शन टूल का उपयोग किया जिसमें हमने जाना कि यह वीडियो AI Generated है.

निष्कर्ष

अंत: हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो AI-Generated एक डीपफेक है जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button