Fact Check: ब्रह्मपुरी फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में बाघ ने नहीं किया युवक पर हमला; जानिए क्या है सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि महाष्ट्र के चंद्रपुर जिले के ब्रह्मपुरी फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में एक बाघ ने एक व्यक्ति पर हमला किया है. वीडियो में एक व्यक्ति बाहर बैठा है और अचानक एक बाघ आता है और उसे घसीटकर ले जाता है. चलिए इस दावे की पुष्टि करते हैं.

Instagram पर यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “चंद्रपुर में बाघ का हमला, CCTV फुटेड वायरल, चंद्रपुर जिला स्थित ब्रह्मपुरी फॉरेस्ट गेस्ट हाउस” यह पोस्ट नवंबर 7, 2025 को पोस्ट किया गया है.
फैक्ट चेक
न्यूज़मोबाइल की जांच में हमने पाया कि, इस वीडियो में कोई सत्यता नहीं
इस घटना के बारे में हमने कीवर्ड सर्च किया, हमें ऐसी किसी घटना की रिपोर्ट करने वाला कोई विश्वसनीय स्त्रोत नहीं मिला. गौर से देखने पर हमने पाया कि कुछ फ्रेमों में बाघ और गार्ड पुष्ठभूमि के साथ अजीब तरह से घुल-मिल गए हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि यह वीडियो AI द्वारा बनाया गया है.

इसके अलावा हमे इंटरनेट पर कुछ और वीडियो मिले जिसमें साफ लिखा हुआ था कि यह AI द्वारा बना है. हमें इंटरनेट पर मिले वीडियो में दावा किया गया कि यह वीडियो फेक है और एआई द्वारा बनाया गया है इसपर यकीन न करें.

इसके अलावा, PIB महाराष्ट्र ने एक्स पोस्ट के माध्यम से इस दावे का खंडन किया और पुष्टि की कि वायरल वीडियो एआई द्वारा जनित था, न कि वास्तविक सीसीटीवी फुटेज.
A video is being shared widely on social media claiming to be the CCTV footage from Brahmapuri, Chandrapur (Maharashtra) showing an incident inside a forest guest house.
❌The claim is #FAKE
✅The video is AI-generated and not an actual CCTV recording.
✅ No such incident has… pic.twitter.com/aCd0WSU8QJ
— PIB in Maharashtra 🇮🇳 (@PIBMumbai) November 7, 2025
निष्कर्ष
अंत: हमने अपनी जांच में जाना कि ब्रह्मपुरी वन गेस्ट हाउस पर बाघ के हमले का दावा करने वाला वीडियो एआई द्वारा निर्मित है.






