Fact Check: शेर और हिरण के शूटिंग का यह वीडियो है AI Generated

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जंगल के बीच में शूटिंग चल रही है. शूटिंग भी ऐसी वैसी नहीं नेशनल ज्योग्राफिक की जिसमें टाइगर और हिरन का शूट चल रहा है. वीडियो में शेर एक्शन बोलते ही हिरण पर हमला करता है और कट कहते ही उसे छोड़ देता है. वीडियो में दावा किया गया है कि यह नेशनल ज्योग्राफिक के वाइल्डलाइफ सेट के पर्दे के पीछे की तस्वीरें हैं. चलिए इस दावे की पुष्टि करते हैं.

Instagram पर यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘National Geographic’s Behind the scene Leak From Wildlife set!!’ यह वीडियो नवंबर 15, 2025 को पोस्ट किया गया है.
फेक्ट चैक
न्यूज़मोबाइल की जांच में हमने पाया कि, यह वीडियो AI द्वारा बनाया गया है
इस खबर के बारे में हमने कीवर्ड सर्च किया, हमें ऐसी किसी तरह की खबर का कोई विश्वसनीय स्त्रोत नहीं मिला. गौर से देखने पर हमने पाया कि कुछ फ्रेमों में वीडियो आप्राकृतिक दिखी जैसे कि कैमरे के आगे शख्स के हाथ पर ध्यान दें तो वह ऐसा लग रहा है जैसे कि उसका कंधा टूटा हुआ है, या फिर कंधा धड़ पर अलग से जुड़ा हुआ हो.

इसके अलावा दूसरी तस्वीर पर नजर डालें तो वहीं शख्स शूट के दौरान कैमरा के सामने खड़ा है. जिसे देख हमें शक हुआ कि यह वीडियो एआई द्वारा निर्मित है क्योंकि इस तरह की तृटि एआई द्वारा बनाई वीडियो में ही होती हैं.
हमने अपने शक को यकीन में बदलने के लिए इस वीडियो को मुख्य-फ्रेमों में विभाजित किया और AI डिटेक्शन टूल का उपयोग किया जिसमें हमने जाना कि यह वीडियो AI Generated है.

निष्कर्ष
अंत: हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो AI-Generated एक डीपफेक है जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





