NM वेरिफाइड

Verified: श्रीलंका में आई बाढ़ में शेर का यह वीडियो है AI Generated

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बाढ़ में एक शेर अपने बच्चों को बचा रहा है. वीडियो में देखा सकता है कि शेर बीच बाढ़ में अपने बच्चे को लेकर खड़ा है और असहाय दिख रहा है. वहीं कुछ ही दूर पर कुछ लोग खड़े होकर यह दृश्य देख रहे हैं. वीडियो में दावा किया गया है कि यह वीडियो श्रीलंका में आई बाढ़ का है. चलिए इस दावे की पुष्टि करते हैं.

यूजर ने Instagram पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “Heartwarming Rescue: Lion Saves Cubs During Sri Lanka Floods” यूजर ने यह वीडियो दिसंबर 1, 2025 को पोस्ट किया था.

फैक्ट चेक

न्यूज़मोबाइल की जांच में हमने जाना कि यह वीडियो AI द्वारा बनाया गया है

हमने वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट लेकर और रिवर्स इमेज सर्च करके अपनी इन्वेस्टिगेशन शुरू की. इससे हमें एक Instagram चैनल मिला, जहां वायरल वीडियो दिसंबर 3, 2025 को अपलोड किया गया था. इस वीडियो के कैप्शन में कुछ हैशटेग लिखे थे जिसमें से एक था #AITrend इसके साथ कैप्शन में लिखा हुआ था, श्रीलंका में बाढ़ के दौरान अपने बच्चों को बचाते हुए एक शेर का AI-Generated वीडियो इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है.

अपनी पड़ताल को शुरू करने के बाद जब हमने वायरल वीडियो को गौर से देखा, तो वीडियो में हमें कई जगहों पर खामी दिखीं जिससे हमें और यकीन हो गया कि यह वीडियो एआई द्वारा निर्मित है. वीडियो में पीछे खड़ी साइकल का आकार देखेंगे तो लगेगा कि यह आप्रकृतिक है साथ ही वहां खड़े लोगों पर ध्यान दें तो वह लोग भी आप्राकृतिक लग रहे हैं.

इतना ही नहीं हमें इंटरनेट सर्च में कई ऐसे वीडियो मिले जिसमें यह साफ दर्शाया गया है कि यह वीडियो फेक है या एआई द्वारा बनाया हुआ है.

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने इस वीडियो को मुख्य-फ्रेमों में विभाजित किया और AI डिटेक्शन टूल का उपयोग किया जिसमें हमने जाना कि यह वीडियो AI Generated है.

निष्कर्ष

अंत: हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो AI-Generated एक डीपफेक है जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button