Fact Check: झूठे दावे के साथ वायरल रही है इंटर मिलान की फिलिस्तीन का समर्थन करने वाली यह तस्वीर

Fact Check: झूठे दावे के साथ वायरल रही है इंटर मिलान की फिलिस्तीन का समर्थन करने वाली यह तस्वीर
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें इटली के फुटबॉल क्लब इंटर मिलान के खिलाड़ी कथित तौर पर फिलिस्तीनी झंडा पकडे एक बच्चे का अभिवादन कर रहे हैं. उपयोगकर्ताओं का दवा है कि टीम ने मध्य पूर्वी देश को अपना समर्थन दिया है. चलिए जानते हैं कि इस तस्वीर और इसके दावे में कितनी सच्चाई है.

Facebook पर यूजर ने तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “Italian team Inter Milan show solidarity with palatine before their game!” यह तस्वीर यूजर ने जुलाई 6, 2025 को पोस्ट की.
फैक्ट चैक
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि, पुरानी तस्वीर को भ्रामक तरीके से शेयर किया जा रहा है
हमने इस वीडियो के पीछे की सच्चाई पता लगाने के लिए इसकी बारीकी से जांच की. हमने गूगल पर Inter Milan और Palestine कीवर्ड रिवर्स इमेज सर्च किया. जिसमें हमें कहीं कोई हलिया रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें कहा गया हो कि फुटबॉल क्लब ने मध्य पूर्वी देश को समर्थन दिया है.
फिर हमें गूगल लेंस पर वायरल तस्वीर देखी, जिससे हमें स्टॉक इमेज डिपॉजिटरी Getty Images मिली. इसमें वायरल तस्वीर का एक बड़ा संस्करण भी था जिसमें एक और लड़का इजराइली झंडा पकड़े हुए दिखाई दे रहा था. तस्वीर के साथ कैप्शन था, “इंटर कैंप के इजराइली और फिलिस्तीनी बच्चे 23 सितंबर, 2009 को इटली के मिलान में स्टेडियो ग्यूसेप मेज़ा में एफसी इंटर मिलान और एसएससी नेपोली के बीच सीरी ए मैच से पहले एफसी इंटर मिलान के खिलाड़ियों को हाई-फाइव देते हुए.”

इसके अलावा जनवरी 2023 में Inter Milan के आधिकारिक चैनल पर साझा किए गए 2009 के मैच के मुख्य अंशों में बच्चों द्वारा अपने देशों के झंडे लेकर मैदान पर खिलाड़ियों का अभिवादन करते हुए दृश्य भी दिखाए गए हैं.

हमारे सर्च अभियान में हमें मई 2015 में रेडिफ वेबसाइट पर प्रकाशित एक अन्य लेख में भई वायरल तस्वीर का पूरा संस्करण प्रकाशित हुआ था. यहां देखें दोनों तस्वीरों की तुलना.

निष्कर्ष
अंत: हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में कोई सच्चाई नहीं, बल्कि एक पुरानी तस्वीर को भ्रामक तरीके से काट-छांट कर वायरल किया जा रहा है.






