फैक्ट चेक: नीतीश कुमार के NDA गठबंधन का साथ छोड़ने का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच

बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो सीएम नीतीश कुमार का है जिसमें वह NDA का साथ छोड़ने की बात को कहते हुए नजर आ रहे हैं। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार ने NDA गठबंधन का साथ छोड़ दिया है।
फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “नीतीश जी गुजराती गिरोह के दवाब में आने वाले नहीं है…..दो चोर चले थे इनको ठिकाने लगाने, अब देख तमाशा”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता जानने के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने वायरल वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो Shivbachan Yadav SP नामक ट्विटर प्रोफाइल पर मिला जिसे दिसंबर 30, 2024 को अपलोड किया गया था।
चाचा की हेडलाइन आ गई पहली बार मोदी जी का कॉल नहीं उठा रहें
2025 का खेला #बिहार pic.twitter.com/gmHsvIpsFd— Shivbachan Yadav SP🚲 (@yadav_Shivbacha) December 30, 2024
प्राप्त एक्स पोस्ट में कई यूज़र्स ने वायरल वीडियो को पुराना बताते हुए कमेंट किया था। इसी जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो NDTV India के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला जिसे अगस्त 09, 2022 को अपलोड किया गया था।
गौरतलब है कि साल 2022 के दौरान नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि पार्टी मीटिंग में सभी लोगों की यही इच्छा थी कि हमें एनडीए छोड़ देना चाहिए। नीतीश कुमार ने कहा था कि हमने उस निर्णय को स्वीकार कर लिया और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
उपरोक्त पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2022 के दौरान जब नीतीश कुमार ने NDA गठबंधन का साथ छोड़ा था।





