फैक्ट चेक: JDU नेता लल्लन सिंह द्वारा अमित शाह पर धोखे का आरोप का यह वीडियो हालिया नहीं, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर बिहार चुनावों से संबंधित एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो जनता दल यूनाइटेड के नेता लल्लन सिंह का है जहाँ वह केंद्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धोखा देने व उनके साथ षड्यंत्र रचने की बात कर रहे हैं। इसी वीडियो को इंटरनेट पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने NDA के घटक दल जनता दल यूनाइटेड के साथ धोखा-धड़ी की है।
फेसबुक के वायरल पोस्ट को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “बिहार में पहले चरण के वोटिंग के बाद खेला शुरू”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने पर हमें इसके पुराने होने की आशंका हुई, जिसके बाद हमने पड़ताल की सबसे पहले हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल लेंस के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो की जानकारी सबसे पहले दैनिक जागरण की वेबसाइट पर सितंबर 24, 2022 को प्रकाशित लेख में मिला।

प्राप्त लेख में वायरल वीडियो मौजूद है और यहाँ साफ तौर पर देखा जा सकता है कि JDU नेता लल्लन सिंह केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर जेडीयू को धोखा देने का आरोप लगा रहे हैं। बतौर रिपोर्ट, पूर्णिया पहुंचे केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने नीतीश कुमार पर बीजेपी को धोखा देने का आरोप लगाया था। इस दौरान वह जेडीयू और अमित शाह पर जमकर बरसे।
उपरोक्त लेख में मिली जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो राजीव रंजन उर्फ़ लल्लन सिंह के सोशल मीडिया पर प्लेटफार्म एक्स की आधिकारिक प्रोफाइल पर मिला जिसे सितंबर 24, 2022 को अपलोड किया गया था।
माननीय गृहमंत्री श्री @AmitShah जी,
आपने श्री @NitishKumar जी के साथ साज़िश की है, सबकुछ आपकी ही देखरेख में हुआ है। 2017 में आपने सीबीआई का दुरूपयोग कर @yadavtejashwi जी को आईआरटीसी केस में फंसाने की कोशिश की और महागठबंधन को तुड़वाया।
1/2 pic.twitter.com/8T0SgIXRKk
— Rajiv Ranjan (Lalan) Singh (@LalanSingh_1) September 24, 2022
गौरतलब है कि लल्लन सिंह ने यह वीडियो साल 2022 के दौरान अमित शाह की पूर्णिया रैली के बाद का है। इस वीडियो में उन्होंने नीतीश कुमार का बचाव करते हुए अमित शाह और बीजेपी पर हमला बोला था। वीडियो में वह बीजेपी पर सीबीआई के दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए तेजस्वी यादव का भी बचाव करते नजर आते हैं।
उपरोक्त प्राप्त तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2022 के दौरान का है, जिसे हालिया दिनों के बिहार विधानसभा चुनावों से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।





