NM वेरिफाइडलाइफस्टाइल

Verified: जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी प्रदर्शन का वायरल वीडियो निकला फर्जी, जानिए क्या है सच्चाई

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारी भीड़ नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी प्रदर्शन का जनसैलाब है। वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि सरकार इस प्रदर्शन से डर गई है और सवर्ण आवाज़ों को हाउस अरेस्ट कर रही है।

पड़ताल में सामने आई सच्चाई

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए जब इसकी जाँच की गई, तो यह पूरी तरह फर्जी निकला। वीडियो के कीफ्रेम्स की मदद से जब रिवर्स इमेज सर्च किया गया, तो यह फुटेज जुलाई 2026 की एक सोशल मीडिया पोस्ट पर मिली। असल में यह वीडियो ओडिशा के पुरी में निकली विश्व प्रसिद्ध ‘जगन्नाथ रथ यात्रा’ का है।

ANI और मीडिया रिपोर्ट्स से पुष्टि

पड़ताल के दौरान न्यूज़ एजेंसी ANI और अन्य मीडिया संस्थानों द्वारा जुलाई 2026 में शेयर किए गए विजुअल्स और तस्वीरों से इस वीडियो का मिलान किया गया। पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर के पास की लोकेशन और वहाँ की संरचनाएं वायरल वीडियो से पूरी तरह मेल खाती हैं।

निष्कर्ष फैक्ट चेक रिपोर्ट के अनुसार, जंतर-मंतर पर भारी भीड़ के नाम पर शेयर किया जा रहा यह वीडियो भ्रामक और असत्य है। पुरी रथ यात्रा के पुराने और धार्मिक आयोजन के वीडियो को गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button