NM वेरिफाइड

Fact Check: क्या ब्राज़ीलियाई मॉडल ने राहुल गांधी को कहा ‘असफल राजनेता’? जानिए क्या है सच

सोशल मीडिया पर ब्राज़ील की हेयरस्टाइलिस्ट लारिसा नेरी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ उपयोगकर्ताओं ने दावा किया कि उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का मज़ाक उड़ाया और उन्हें “विफल राजनेता” कहा. यह वीडियो तब वायरल हुआ जब राहुल गांधी ने 5 नवंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि हरियाणा में मतदाता धोखाधड़ी के लिए एक ब्राज़ीलियाई मॉडल की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया. चलिए इस दावे की पुष्टि करते हैं.

Facebook पर एक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “Rodrigues labels Gandhi a “Failed politician” who lost ” , elections and accuses his supporters of harassment” यूजर ने यह पोस्ट नवंबर 7, 2025 को पोस्ट की.

फैक्ट चेक

न्यूज़मोबाइल की जांच में हमने पाया कि, इस वीडियो में कोई सत्यता नहीं

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में यह दावा पूरी तरह झूठा और गलत अनुवाद पाया गया. दरअसल, अपने मूल पुर्तगाली वीडियो में लारिसा नेरी ने केवल यह स्पष्ट किया था कि उनकी पुरानी तस्वीर का भारत में गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने किसी भी भारतीय नेता या राजनीतिक दल का नाम नहीं लिया.

हमने इस वीडियो की सच्चाई जानने के लिए इंटरनेट पर खोज की और हमें NDTV की 6 नवंबर की एक रिपोर्ट मिली. इस रिपोर्ट के अनुसार, नेरी ने अपने वीडियो में कहा- दोस्तों, वे मेरे पुराने फोटो का उपयोग कर रहे हैं. यह बहुत पुरानी तस्वीर है, जब मैं लगभग 18 या 20 साल की थी. मुझे नहीं पता यह चुनाव से जुड़ा है या मतदान से, लेकिन भारत में! वे मुझे भारतीय दिखाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं. यह कैसी पागलपन भरी दुनिया है!”

इसके अलावा हमें The Print की रिपोर्ट में भी यही जानकारी मिली, लारिसा नेरी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने लगभग 5400 फॉलोअर्स को बताया कि उनकी तस्वीर का भारत में मतदान से जोड़कर गलत इस्तेमाल किया गया है. उन्होंने लिखा—
उन्होंने मेरी तस्वीर ऐसे इस्तेमाल की जैसे मैं भारतीय हूँ और मतदाताओं को धोखा देने की कोशिश की जा रही है. क्या आप विश्वास कर सकते हैं? यह कैसी पागलपन है!”

Hindustan Times और Times Of India की रिपोर्ट्स में बताया गया कि लारिसा नेरी ने भारत की राजनीति से किसी भी प्रकार का संबंध न होने की बात दोहराई.

अनुवाद से हमने जाना सच

न्यूज़मोबाइल ने वायरल 58 सेकंड के वीडियो को ट्रांसक्रिप्शन और अनुवाद टूल्स से जांचा, जिसमें यह साफ हुआ कि लारिसा नेरी ने किसी भी हिस्से में राहुल गांधी या भारतीय राजनीति को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की थी.
दोनों विश्वसनीय अनुवाद— Google’s NotebookLM मीडिया रिपोर्ट्स से पूरी तरह मेल खाते हैं.

निष्कर्ष

लारिसा नेरी के वीडियो का जो संस्करण सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वह भ्रामक और गलत अनुवाद पर आधारित है. असल में, नेरी ने केवल यह बताया कि उनकी पुरानी तस्वीर का भारत में गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने न तो राहुल गांधी का नाम लिया, न ही किसी भारतीय राजनीतिक दल पर कोई टिप्पणी की. अतः वायरल दावा पूरी तरह फेक है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button