NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: मथुरा हाइवे पर सूटकेस में मिले युवती के शव की घटना को फर्जी सांप्रदायिक रंग देकर किया वायरल

फैक्ट चेक: मथुरा हाइवे पर सूटकेस में मिले युवती के शव की घटना को फर्जी सांप्रदायिक रंग देकर किया वायरल

 

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। पोस्ट में एक सूटकेस में मिले शव की तस्वीर को देखा जा सकता है। पोस्ट में तस्वीर को शेयर कर बताया गया है कि मथुरा यमुना एक्सप्रेस वे पर एक सूटकेस में एक युवती का शव बरामद हुआ। अब सोशल मीडिया पर इसे लव-जिहाद के एंगल से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि जिस तरह दिल्ली में जिस तरह श्रद्धा मर्डर केस को किसी समुदाय विशेष के आफताब ने अंजाम दिया है उसकी तरह इसी युवती की जान ली गयी है।

फेसबुक के वायरल पोस्ट में लिखा गया है कि,मथुरा यमुना एक्सप्रेस वे पर सूटकेस में मिला एक युवती का शव…अभी जाँच चल रही है… निश्चित ही यह किसी जिहादी अब्दुल की हिन्दू प्रेमिका निकलेगी ‘

 

 

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक :

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमें पता चला कि मथुरा में सूटकेस में मिले युवती के शव के मामले में किसी तरह का कोई भी सांप्रदायिक एंगल नहीं है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। पड़ताल के दौरान हमने सबसे पहले मथुरा हाईवे पर सूटकेस में मिले युवती के शव के मामले की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए संबंधित कुछ कीवर्ड्स से गूगल पर सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमें दैनिक जागरण की वेबसाइट पर नवंबर 20, 2022 को छापा एक लेख मिला। जहां मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर लाल सूटकेस में मिले युवती के शव की घटना की जानकारी दी गयी है।

लेख के मुताबिक, सूटकेस में मिले मृतक युवती का शव दिल्ली के बदरपुर थाना क्षेत्र मोलड़बंद क्षेत्र की रहने वाली आयुषी यादव का है। पुलिस की पूछताछ में युवती की मां ब्रजबाला और भाई आयुष ने उसकी शिनाख्त की थी।  लेख में बताया गया है कि 18 नवंबर की दोपहर यमुना एक्सप्रेस वे पर राया थाना क्षेत्र के सर्विस रोड पर एक लाल रंग का ट्राली बैग पड़ा मिला। पुलिस ने बैग को खोला तो उसमें युवती का शव था। हत्या के बाद शव को पालीथिन के अंदर पैककर ट्राली बैग के अंदर रखा गया था।

प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर यह जानने के लिए खोजना शुरू किया कि युवती की हत्या का जिम्मेदार कौन है। खोज के दौरान हमें न्यूज़ 18 की वेबसाइट पर नवंबर 22,2022 को प्रकाशित हुआ एक और लेख मिला। जहां युवती के हत्यारे की शिनाख्त की गयी है।

 

लेख में जानकारी दी गयी है कि पुलिस ने अपनी जांच पूरी कर ली हैं, पुलिस ने बताया कि यह पूरा मामला ऑनर किलिंग का है। जहां युवती की हत्या उसके पिता ने ही गोली मारकर की थी और फिर ट्रॉली बैग में शव को रखकर यमुना एक्सप्रेस-वे के पास फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपित माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आयुषी एक-दो दिन पहले परिवार को बिना बताए कहीं चली गई थी और जब वह 17 नवंबर को घर लौटी, तब उसकी इस हरकत से गुस्साए पिता नीतेश यादव ने अपनी पिस्तौल से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमें पता चला कि मथुरा में सूटकेस में मिले युवती के शव के मामले में कोई भी सांप्रदायिक एंगल नहीं है, दरअसल आयुषी यादव की हत्या उसके ही पिता नीतेश यादव ने की थी।

 

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button