फैक्ट चेक: CJP प्रदर्शन में पुलिस हिंसा का दावा फर्जी, वायरल तस्वीर निकली AI-जनरेटेड निकली

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा एक महिला पर हमला करने की है। हालांकि, जांच में यह दावा फर्जी निकला है।
वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान छात्राओं के साथ मारपीट की और उनकी तस्वीर इसी घटना की है। इस दावे के साथ कई यूजर्स तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।

जांच में क्या सामने आया?
फैक्ट चेक में पता चला कि वायरल तस्वीर किसी वास्तविक घटना की नहीं है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाई गई है।
सबसे पहले तस्वीर का रिवर्स इमेज सर्च किया गया, लेकिन यह फोटो किसी भी विश्वसनीय समाचार वेबसाइट या मीडिया रिपोर्ट में नहीं मिली। साथ ही, CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान वायरल दावे जैसी किसी घटना की पुष्टि करने वाली कोई भरोसेमंद रिपोर्ट भी सामने नहीं आई।
तस्वीर में मिले AI के संकेत
तस्वीर को ध्यान से देखने पर कई ऐसी खामियां दिखाई दीं, जो AI से बनी तस्वीरों में अक्सर देखने को मिलती हैं। इनमें महिला के शरीर की असामान्य बनावट, पुलिसकर्मी के शरीर का विकृत दिखना, कुछ हिस्सों का धुंधला होना और आसपास की वस्तुओं का अस्वाभाविक दिखाई देना शामिल है।

इसके अलावा, AI इमेज पहचानने वाले टूल Hive Moderation से जांच करने पर भी संकेत मिले कि यह तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार की गई है।
जांच में यह साफ हुआ कि CJP प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा महिला पर हमला दिखाने का दावा गलत है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर AI-जनित (AI Generated) है और इसका किसी वास्तविक घटना से संबंध साबित नहीं हुआ है।





