NM वेरिफाइड

फैक्ट चेक: धर्मेंद्र प्रधान को भारत रत्न दिलाने वाला दावा भ्रामक, दिल्ली CM ने नहीं दिया ऐसा बयान

सोशल मीडिया पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नाम से एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में नवभारत टाइम्स (NBT) का लोगो और रेखा गुप्ता की तस्वीर लगी है। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने कहा, “धर्मेंद्र प्रधान जी को भारत रत्न मिलना चाहिए। उन्होंने वर्षों तक ईमानदारी से बीजेपी की सेवा की है।”

हालांकि, NewsMobile की जांच में यह दावा भ्रामक निकला। जांच के दौरान वायरल पोस्ट की रिवर्स इमेज सर्च की गई और इससे जुड़े कीवर्ड भी खोजे गए। लेकिन किसी भी विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट या आधिकारिक रिकॉर्ड में रेखा गुप्ता का ऐसा कोई बयान नहीं मिला। यदि दिल्ली की मुख्यमंत्री ने ऐसा बयान दिया होता, तो इसकी खबर प्रमुख मीडिया संस्थानों में जरूर प्रकाशित होती।

इसके बाद नवभारत टाइम्स के आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट की जांच की गई। वहां 23 जून 2026 को इसी डिज़ाइन का एक असली पोस्ट मिला। यह पोस्ट दिल्ली अर्बन शेल्टर इम्प्रूवमेंट बोर्ड (DUSIB) की 36वीं बोर्ड बैठक में लिए गए फैसले से जुड़ा था।

असली पोस्ट में रेखा गुप्ता का बयान था, “दिल्ली में 1 जनवरी 2025 तक बनी सभी झुग्गियों के निवासियों को पुनर्वास का लाभ मिलेगा।” इससे साफ हो गया कि वायरल पोस्ट में मूल टेक्स्ट हटाकर उसकी जगह धर्मेंद्र प्रधान को भारत रत्न देने वाला झूठा दावा जोड़ दिया गया, जबकि NBT का लोगो और रेखा गुप्ता की तस्वीर वही रखी गई।

आगे की जांच में रेखा गुप्ता के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर 25 जुलाई 2026 की एक पोस्ट भी मिली। इस पोस्ट में उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उनकी ईमानदारी, कार्यशैली और नई शिक्षा नीति 2020 में उनके योगदान की सराहना की थी। हालांकि, इसमें कहीं भी उन्हें भारत रत्न देने की मांग या ऐसा कोई बयान नहीं दिया गया था।

फैक्ट चेक में निष्कर्ष: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा धर्मेंद्र प्रधान को भारत रत्न देने की मांग करने वाला वायरल पोस्ट पूरी तरह फर्जी है। यह नवभारत टाइम्स के असली पोस्ट को एडिट करके बनाया गया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button