ताज़ा खबरेंभारतराजनीति

EC ने विपक्षी दलों की मतगणना प्रक्रिया में बदलाव की मांग को किया खारिज

समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि चुनाव आयोग ने 22 राजनीतिक दलों द्वारा 23 मई को होने वाली वोटों की गिनती के तरीके में अंतिम समय में बदलाव करने की मांग को ख़ारिज कर दिया है.

मंगलवार को, 22 राजनीतिक दलों के नेताओं ने चुनाव आयोग के सामने संयुक्त रूप से यह मांग रखी थी कि अगर वीवीपीएटी सत्यापन के दौरान कहीं भी कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो उस विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों के 100 प्रतिशत वीवीपीएटी पेपर स्लिप की गिनती की जानी चाहिए। ‘

आयोग ने विपक्षी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल को बताया था कि इस प्रस्ताव पर निर्णय लेने के लिए बुधवार को मतदान पैनल की बैठक होगी।

कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी ने पूछा,“हमने पिछले डेढ़ महीने में इन्हीं मुद्दों को उठाया। उन्होंने जवाब क्यों नहीं दिया?”

ALSO READ: ईवीएम से संबंधित शिकायतों की निगरानी के लिए चुनाव आयोग ने की 24*7 नियंत्रण कक्ष की…

फ़िलहाल, 23 मई को होने वाली काउंटिंग में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से यादृच्छिक रूप से चुने गए पांच मतदान केंद्रों में वीवीपीएटी पेपर स्लिप को ईवीएम में दर्ज वोटों से मिलाकर देखा जाएगा.

इसके अलावा, सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को 23 मई को 17 वीं लोकसभा चुनावों की मतगणना के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के साथ वोटर वेरिफ़िएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) के 100 प्रतिशत मिलान की मांग वाली जनहित याचिका को खारिज कर दिया था.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button