भारतलाइफस्टाइल

दिल्ली एयरपोर्ट पर Ebola Alert, हाई-रिस्क देशों से आने वाले यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) ने गुरुवार को इबोला वायरस को लेकर हेल्थ एडवाइजरी जारी की है। एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा है कि जिन यात्रियों ने इबोला प्रभावित देशों से यात्रा की है या वहां से ट्रांजिट किया है, वे किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत एयरपोर्ट के हेल्थ अधिकारियों से संपर्क करें।

यह एडवाइजरी केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की समीक्षा बैठक के बाद जारी की गई है। एयरपोर्ट ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, युगांडा और साउथ सूडान को हाई-रिस्क देशों की सूची में रखा है। यात्रियों को बुखार, कमजोरी, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, उल्टी, दस्त, गले में खराश या बिना वजह ब्लीडिंग जैसे लक्षण होने पर इमिग्रेशन से पहले एयरपोर्ट हेल्थ ऑफिसर को जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।


इसके अलावा, जिन लोगों का संपर्क इबोला संक्रमित मरीज के खून या शरीर के अन्य फ्लूइड्स से हुआ है, उन्हें भी तुरंत रिपोर्ट करने को कहा गया है। अधिकारियों ने बताया कि यात्रा के 21 दिनों के भीतर यदि किसी यात्री में लक्षण दिखाई देते हैं, तो उसे तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और अपनी ट्रैवल हिस्ट्री बतानी चाहिए।

एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा कि सभी यात्रियों को इंटरनेशनल हेल्थ रेगुलेशंस (IHR) के तहत स्वास्थ्य जांच में सहयोग करना होगा। इबोला एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है, जो संक्रमित व्यक्ति के शरीर के फ्लूइड्स या संक्रमित सामान के संपर्क में आने से फैलती है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, कांगो में इबोला के हालिया प्रकोप में 130 से ज्यादा संदिग्ध मौतें सामने आई हैं, जिसके बाद दुनिया भर में चिंता बढ़ गई है। कुछ देशों ने एहतियात के तौर पर यात्रा संबंधी पाबंदियां भी लगाई हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button