मौसम

अंडमान द्वीप समूह में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 6.7 दर्ज

अंडमान द्वीप समूह में रविवार तड़के तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई और इसका केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में था। झटके इतने तेज थे कि आसपास के इलाकों में लोगों ने भी इन्हें महसूस किया।

वहीं भारत के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने भूकंप की तीव्रता 5.4 बताई है। NCS के अनुसार, इसका केंद्र अंडमान सागर में लगभग 90 किलोमीटर की गहराई पर था और यह रात 12:06 बजे (भारतीय समयानुसार) दर्ज किया गया। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (USGS) ने भी इसे दर्ज किया है, जिसके मुताबिक इसकी तीव्रता 5.5 रिक्टर पैमाने पर रही। हालांकि अलग-अलग संस्थाओं के आंकड़ों में मामूली अंतर है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि कम गहराई वाले भूकंप (जैसा कि GFZ ने बताया) ज़मीन पर ज्यादा तेज झटके पैदा करते हैं और जीवन व संपत्ति को अधिक नुकसान पहुंचा सकते हैं।

अंडमान और निकोबार द्वीप भारत के उन इलाकों में से हैं जो भूकंप के लिए सबसे संवेदनशील क्षेत्र (Seismic Zone-V) में आते हैं। इसी श्रेणी में पूर्वोत्तर भारत, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर बिहार और गुजरात का कच्छ क्षेत्र भी शामिल है। फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।

विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button