Hindi Newsportal

द्रौपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता के खिलाफ बीजेपी का पलट वार

फाइल फोटो: द्रौपदी मुर्मू
0 468

द्रौपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता के खिलाफ बीजेपी का पलट वार

 

बुधवार को कांग्रेस नेता ने एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अपमानजनक बयान दिया था। जिसके एक दिन बाद गुरुवार को BJP ने ओडिशा, झारखंड और अन्‍य आदिवासी बहुल इलाकों में प्रदर्शन करने की योजना बनाई है। इसके साथ ही भाजपा ने आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस किस तरह भारत की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति उम्मीदवार का अपमान कर रही है।

रिपोर्टों के अनुसार पूर्व लोकसभा सदस्‍य और कांग्रेस नेता अजय कुमार ने कहा, ‘द्रौपदी मुर्मू शालीन शख्सियत हैं लेकिन वे बुरे विचारधारा का प्रतिनिधित्‍व करती हैं। हमें आदिवासियों की ओर से प्रतीक के तौर पर द्रौपदी मुर्मू जी को आगे नहीं लाना चाहिए रामनाथ कोविंद राष्‍ट्रपति हैं और हाथरस हुआ, क्‍या उन्‍होंने एक भी शब्‍द बोला?

BJP ने कहा है क‍ि कांग्रेसी नेता के बयान से आदिवासियों के बीच आक्रोश है। गुरुवार को भाजपा के इंफार्मेशन एंड टेक्‍नोलाजी डिपार्टमेंट के नेशनल इंचार्ज अमित मालवीय ने कहा, ‘कांग्रेस प्रवक्‍ता डाक्‍टर अजय कुमार के राष्‍ट्रपत‍ि उम्‍मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ बयान से आदिवासियों में गुस्‍सा है।’