Dhadak 2 Trailer Out: प्यार के लिए मरने को तैयार सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी

Dhadak 2 Trailer Out: सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धड़क 2’ का ट्रेलर आज शुक्रवार, 11 जुलाई को रिवील किया गया. फिल्म 1 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
करन जौहर के धर्मा प्रोडक्शन, जी स्टूडियोज और क्लाउड 9 पिक्चर के बैनर तले बनी इस फिल्म को शाजिया इकबाल ने डायरेक्ट किया है. बता दें कि यह फिल्म 2018 में आई धड़क मूवी का सीक्वल है. जिसमें जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने मुख्य भूमिका निभाई थी.
3 मिनट के इस ट्रेलर की शुरुआत होती है निलेश और विधि से जिन्हें कॉलेज में प्यार हो जाता है. उनकी जिंदगी खुशहाल चल रही होती है कि तभी विधि के परिवार वालों को निलेश के बारे में पता चल जाता है. छोटी जाति के होने के चलते निलेश को अपमानित किया जाता है. उसे मारा जाता है. उस पर कीचड़ उछाला जाता है. उसके साथ बुरा व्यवहार किया जाता है. वह विधि से दूर होने की बात करता है लेकिन वह उसका साथ छोड़ने के लिए तैयार नहीं है.
फिल्म इसी साल 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पहले इस फिल्म को पिछले साल 22 नवंबर को रिलीज करना था, लेकिन किसी वजह से यह टाल दिया गया था. अब मूवी 22 दिन बाद बड़े पर्दे पर उतरेगी.





