भारत

DGMO की खुली चेतावनी, आवश्यकता पड़ने पर अपने अगले मिशन के लिए भारत तैयार

दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर पर डीजीएमओ ने अपनी प्रेस ब्रीफिंग में कई चीजों के बारे में बात की. इसमें सबसे पहले एयर मार्शल ए.के. भारती ने ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी जानकारी दी. एयर मार्शल ए.के. भारती ने कहा, “हमारी लड़ाई आतंकवाद और आतंकवादियों के खिलाफ थी इसलिए हमने 7 मई को केवल आतंकवादी ठिकानों पर ही हमला किया था. अफसोस इस बात का है कि पाकिस्तानी सेना ने आतंकवादियों का साथ देना उचित समझा और इस लड़ाई को अपनी लड़ाई बना ली. इस परिस्थिति में हमारी जवाबी कार्रवाई अत्यंत आवश्यक थी और इसमें उनका जो भी नुकसान हुआ, वो खुद इसके लिए जिम्मेदार हैं..हमारी एयर डिफेंस सिस्टम देश के लिए दीवार की तरह खड़ी थी और इसको भेदना दुश्मन के लिए नामुमकिन था…”

 

एयर मार्शल ए.के. भारती ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना द्वारा निशाना बनाए गए लक्ष्यों की समग्र तस्वीर पेश की.

एयर मार्शल ए.के. भारती ने आगे कहा, “मैं बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि हमारे सभी सैन्य अड्डे और सभी उपकरण और प्रणालियां चालू हैं और आवश्यकता पड़ने पर अपने अगले मिशन के लिए तैयार व तत्पर हैं.”

 

DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर की एयर डिफेंस कार्रवाई को हमें एक संदर्भ में समझने की जरूरत है. पिछले कुछ सालों में आतंकी गतिविधियों के कैरेक्टर में बदलाव आ रहा था, अब हमारी सेना के साथ-साथ निर्दोष लोगों पर भी हमला हो रहा था. 2024 में शिवखोड़ी मंदिर की ओर जाने वाले तीर्थयात्री और इस साल अप्रैल में पहलगाम में मासूम पर्यटक. पहलगाम तक उनका पाप का घड़ा भर चुका था… क्योंकि आतंकियों पर हमारे सटीक हमले LOC और IB को पार किए बना किए गए थे, हमें पूरा अंदेशा था कि पाकिस्तान का हमला भी सीमा पार से ही होगा, इसलिए हमने एयर डिफेंस की तैयारी की थी… जब 9-10 मई को पाकिस्तान की वायुसेना ने हमारे एयर फील्ड और लॉजिस्टिक इंस्टॉलेशन पर हमला किया, तो वे इस मजबूत एयर डिफेंस ग्रिड के सामने विफल हुए…”

 

  • एयर मार्शल ए.के. भारती ने कहा, “…जहां तक ​​तुर्की के ड्रोन का सवाल है, आपने देखा है कि हमने तस्वीरें दिखाई हैं, चाहे वे तुर्की के ड्रोन हों या कहीं और के ड्रोन हों, हमारा काउंटर UA सिस्टम, हमारे प्रशिक्षित एयर डिफेंस ऑपरेटर पूरी तरह सक्षम हैं और हमारे देश के पास काउंटर UA सिस्टम की स्वदेशी क्षमता है, इसने दिखाया है कि चाहे किसी भी तरह की तकनीक आए, हम उसका मुकाबला करने के लिए तैयार हैं.”
  • DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा, “जो दुर्दशा आपने पहले और कल पाकिस्तान एयरफील्ड की देखी और एयर मार्शल की प्रस्तुति आज देखी. हमारे एयरपील्ड हर प्रकार से ऑपरेशनल है. पाकिस्तान के ड्रोन हमारे ग्रिड के कारण नष्ट हुई….मैं यहां पर अपने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की सहराना करता हूं…जिसके कारण पाकिस्तान की नापाक हरकतों का विनाश किया गया.”
  • एयर मार्शल ए.के. भारती ने कहा, “…मैं आपको रामचरित मानस की कुछ पंक्तियां याद दिलाऊंगा, याद कीजिए वह पंक्ति- ‘विनय न माने जलधि जड़, गए तीनि दिन बीति. बोले राम सकोप तब भय बिनु होय ना प्रीति’. समझदार के लिए इशारा काफी है.”
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button