विदेश

2047 तक बनेगा विकसित भारत : कुआलालंपुर से PM Modi की दहाड़

कुआलालंपुर: भारत और मलेशिया के रिश्तों को नई ऊंचाई देने की तैयारी हो चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दो दिन के दौरे पर मलेशिया रवाना हो चुके हैं. कुआलालंपुर पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने स्वागत किया.

‘ये 2026 में मेरा पहला विदेश दौरा है’: पीएम मोदी

यहां पहुंचकर पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “पीएम अनवर इब्राहिम और मैं उनके पीएम बनने से पहले से ही दोस्त हैं… पिछले साल मैं आसियान समिट के लिए नहीं आ पाया था, लेकिन मैंने अपने दोस्त से वादा किया था कि मैं जल्द ही मलेशिया आऊंगा. और जैसा वादा किया था, मैं यहाँ हूँ. यह 2026 में मेरी पहली विदेश यात्रा है. इन त्योहारों के समय में आपके साथ आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है.”

2047 तक बनेगा विकसित भारत : PM Modi

पीएम मोदी ने विकसित भारत का सपना एक बार फिर से दोहराते हुए कहा कि ‘भारत के लोग 2047 तक विकसित भारत बनाकर रहेंगे’. उन्होंने कहा इस जर्नी में भारतीय प्रवासी अहम पार्टनर हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मलेशिया में दुनिया में भारतीय मूल के लोगों की दूसरी सबसे बड़ी कम्युनिटी है. यह भारत और मलेशिया के दिलों को जोड़ता है. जिस प्रदर्शनी को मैंने और पीएम अनवर इब्राहिम ने देखा, वह इस कनेक्शन को बहुत खूबसूरती से दिखाती है… आप एक जीता-जागता पुल हैं जो हमें जोड़ता है…”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हम एक-दूसरे को इतनी अच्छी तरह समझते हैं क्योंकि हम अपनी भाषाओं में बहुत सारे शब्द शेयर करते हैं. मैंने सुना है कि मलेशिया में भारतीय संगीत बहुत पॉपुलर है. कई भारतीयों को यह नहीं पता था कि मलेशिया के प्रधानमंत्री, अनवर इब्राहिम, बहुत अच्छा गाते हैं. उनके गाने भारत में वायरल हो गए, और यह जानकर भी बहुत अच्छा लगा कि उन्हें तमिल संगीत में गहरी दिलचस्पी है.”

अनवर इब्राहिम ने भाषण में पीएम मोदी को बताया पक्का दोस्त

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए भाषण की शुरुआत में उनके कुआलालम्पुर दौरे पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने पीएम मोदी को ‘भारत से आया दोस्त’ बताया. उन्होंने कहा आसियान में भारत और मलेशिया एक-दूसरे के लिए टॉप ट्रेडिंग पार्टनर्स हैं. अनवर ने ट्रेड के अलावा टूरिज्म, भारतीय प्रवासियों और त्योहारों के जरिए भारत-मलेशिया की करीबी रिश्तों का बखान किया. उन्होंने मलेशिया इंडिया डिजिटल पार्टनरशिप का भी जिक्र किया.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button