भारत

लखीसराय में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर हमला

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के चुनाव प्रचार काफिले पर लखीसराय में हमला हुआ। यह घटना उस समय हुई जब विजय सिन्हा इलाके से गुजर रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर कीचड़ फेंका और नारेबाजी की।

विजय सिन्हा ने हमले के लिए आरजेडी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया और इसे लोकतंत्र पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि विपक्षी लोग हताशा में इस तरह की हरकतें कर रहे हैं।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button