भारतवायरल

दिल्ली की बारिश लाई मौत का पैगाम! बाइक पर जा रहे थे बाप-बेटी और गिर गया पेड़

नई दिल्ली: दिल्ली की सुबह बारिश की बूंदों के साथ हुई. कई लोगों को गर्मी से राहत मिली तो कई जगहों पर जलभराव ने लोगों की सुबह मुसीबत से भर दी. राजधानी में आई बारिश ठंडक और सुकून का अहसास दे रही थीं, लेकिन किसे पता था कि यही बारिश किसी के लिए मौत का बनकर आएगी. दरअसल दक्षिण दिल्ली के कालकाजी इलाके में एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ जिसने हर किसी को झकझोर दिया. एक पुराना नीम का पेड़ अचानक उखड़कर एक बाइक पर जा गिरा. बाइक पर सवार दो लोग उसकी चपेट में आ गए. एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है.

 

सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश ने लोगों को परेशान कर दिया क्योंकि राजधानी के कई इलाके जलमग्न हो गए. भीगी सड़कें, फिसलन और जगह-जगह पानी का जमाव मौसम ने पूरे शहर की रफ्तार धीमी कर दी थी. तभी इस हादसे ने सबको डरा कर रख दिया. लोगों के मुताबिक नीम का यह पेड़ बरसों से वहीं खड़ा था, लेकिन जमीन के भीगने से उसकी जड़ों ने पकड़ खो दी. बारिश के चलते मिट्टी ने अपनी पकड़ खो दी और वाकी की कसर हवां ने पूरी करदी और यह बरसों पुराना पेड़ जो लोगों को छाव देता था, आज उसी पेड़ ने किसी की जान ले ली.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by NewsMobile (@newsmobileindia)

 

हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें साफ दिखता है कि किस तरह बाइक पर सवार एक शख्स और उसके पीछे बैठी एक लड़की अचानक पेड़ की चपेट में आ गए. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गिरकर उसके नीचे दब गए. नजदीक खड़े लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े. किसी ने पेड़ हटाने की कोशिश की, कोई बाइक सवारों को खींचने लगा. लेकिन पेड़ इतना भारी था कि हिलाना आसान नहीं था.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button