ताज़ा खबरेंमौसम

Delhi: आफत बनकर बरसे बदरा, नाले में डूबी माँ-बच्चे की जोड़ी, रेड अलर्ट जारी, 1 अगस्त को सभी स्कूल बंद

Delhi: आफत बनकर बरसे बदरा, नाले में डूबी माँ-बच्चे की जोड़ी, रेड अलर्ट जारी, 1 अगस्त को सभी स्कूल बंद

मानसून की बारिश इन दिनों देश की राजधानी दिल्ली के लिए मुसीबत की बारिश बन कर बरस रही है। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति देखने को मिली। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने 01 अगस्त को सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

बीते बुधवार शाम से देश की राजधानी दिल्ली में हुई बारिश ने तांडव मचा दिया है। चारों तरफ पानी ही पानी जमा हो गया। कई सड़कें और घर जलमग्न हो गए। दिल्ली में भारी बारिश के कारण बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी की ओर जाने वाली कम से कम 10 फ्लाइट का मार्ग बदल दिया गया, जिसके कारण भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ‘रेड अलर्ट’ चेतावनी जारी की है।

आईएमडी ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मानें तो दिल्ली में सभी दिशाओं से बादल छा गए हैं, जिससे दिल्लीवासियों जरूरत न होने पर यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है। आईएमडी ने अपने एक्स पर पोस्ट किया, “सभी चार क्षेत्रों से बादल दिल्ली में एकत्रित हो गए हैं। अगले दो घंटों में दिल्ली में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर तीव्र से बहुत तीव्र बारिश (3-5 सेमी / घंटा) होने की संभावना है।”

नाले में डूबे महिला और उसका बच्चा

राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के बाद बुधवार को पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में एक महिला और उसका बच्चा पानी से भरे नाले में गिरकर डूब गए। मृतकों की पहचान गाजियाबाद के प्रकाश नगर खोड़ा कॉलोनी निवासी तनुजा (22) और उसके बच्चे प्रियांश (3) के रूप में हुई। इसके अलावा दिल्ली के मल्कागंज वार्ड की सब्जी मंडी इलाके में कपड़े की दुकान की छत गिरने से अनिल गुप्ता नाम के शख्स की मौत हो गई।
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button