16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस के 21 रास्तों पर प्रभावित रहेगा ट्रैफिक, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन

नई दिल्ली: दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस (CP) स्थित सेंट्रल पार्क में 16 अक्टूबर 2026 को होने वाले एक कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवांस्ड एडवाइजरी जारी की है। सेंट्रल पार्क, इनर सर्किल, कनॉट प्लेस में विभिन्न समूहों के इकट्ठा होने के आह्वान के चलते दोपहर 3:00 बजे से शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है।
अगर आप भी शुक्रवार को कनॉट प्लेस या लुटियंस दिल्ली की तरफ जाने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लें।
इन 21 प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक रहेगा प्रभावित
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार स्थिति के आधार पर गाड़ियों के मार्ग में बदलाव (Dynamic Traffic Diversion) किया जाएगा। जिन रास्तों पर ट्रैफिक की समस्या हो सकती है, उनकी सूची नीचे दी गई है:
-
1. संसद मार्ग (Sansad Marg)
-
2. बाबा खड़क सिंह मार्ग (Baba Kharak Singh Marg)
-
3. शहीद भगत सिंह मार्ग (Shaheed Bhagat Singh Marg)
-
4. पंचकुइयां रोड (Panchkuian Road)
-
5. बसंत लेन (Basant Lane)
-
6. चेम्सफोर्ड रोड (Chelmsford Road)
-
7. मिंटो रोड (Minto Road)
-
8. बाराखंबा रोड (Barakhamba Road)
-
9. कस्तूरबा गांधी मार्ग (Kasturba Gandhi Marg)
-
10. तिलक मार्ग (Tilak Marg)
-
11. सिकंदरा रोड (Sikandra Road)
-
12. जनपथ (Janpath)
-
13. रेल भवन (Rail Bhawan)
-
14. रफी मार्ग (Rafi Marg)
-
15. ‘सी’ हेक्सागोन (‘C’ Hexagon)
-
16. मंडी हाउस (Mandi House)
-
17. पटेल चौक (Patel Chowk)
-
18. विंडसर प्लेस (Windsor Place)
-
19. गोल डाक खाना (Gole Dak Khana)
-
20. अशोक रोड (जीपीओ से ‘सी’ हेक्सागोन तक)
-
21. टॉलस्टॉय मार्ग (Tolstoy Marg)
यात्रियों के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की खास सलाह
यात्रियों की आसानी और जाम से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कुछ दिशानिर्देश जारी किए हैं:
-
समय से पहले निकलें: अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें।
-
सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल: निजी वाहनों के बजाय जहां तक संभव हो मेट्रो या अन्य सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।
-
निर्देशों का पालन: सड़कों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
-
पार्किंग नियम: गाड़ियों को सड़क के किनारे या अनधिकृत जगहों पर पार्क न करें; केवल तय की गई आधिकारिक पार्किंग में ही गाड़ियां लगाएं।
🚨 TRAFFIC ADVISORY
In view of a proposed gathering at Central Park, Connaught Place, New Delhi, on 16.10.2026, traffic movement on certain roads in and around Connaught Place is likely to be affected from 03:00 PM onwards.
Commuters are advised to plan their journeys… pic.twitter.com/o2Gfmd8DI5
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) October 15, 2026
रीयल-टाइम ट्रैफिक अपडेट के लिए संपर्क करें
ताजा स्थिति और वैकल्पिक रास्तों की जानकारी के लिए यात्री दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट traffic.delhipolice.gov.in या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X/Twitter (@dtptraffic) पर अपडेट देख सकते हैं। किसी भी समस्या या जानकारी के लिए ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 1095 या 011-25844444 पर संपर्क किया जा सकता है।