भारतमौसम

Delhi Rain: ‘यह बिमारी पिछली सरकार की देन’: दिल्ली में जलभराव पर CM रेखा गुप्ता

दिल्ली-NCR में आफत की बारिश और तूफान ने दिल्ली को जलमग्न कर दिया. इस आफत भरी बारिश में कई लोगों की जान चली गई, तो वहीं कई इलाकों में जलभराव हो गया. इस बीच दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने ट्वीट कर इसका जिम्मेदार पुरानी सरकार को ठहराया.

 

दिल्ली में भारी बारिश के बाद जलजमाव की स्थिति पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह समस्या पिछली सरकार से मीली विरासत है, जिसे ठीक करने में समय लगेगा. उन्होंने बताया कि वह खुद प्रभावित इलाकों का दौरा कर रही हैं और सरकार पूरी तरह समाधान के लिए तैयार है. अधिकारी सड़कों पर काम कर रहे हैं और समय पर व्यवस्था सुधारना सरकार की जिम्मेदारी है.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ट्वीट किया, “आज मैंने मजनू का टीला समेत दिल्ली के विभिन्न इलाकों में बारिश के कारण जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया. इस समस्या के समाधान के लिए मैं संबंधित अधिकारियों के साथ खुद मौके पर मौजूद हूं. सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे दिल्ली में जलभराव वाले स्थानों की पहचान करें और समाधान सुनिश्चित करें.”

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button