भारतराज्य

दिल्ली: प्रोफेसर की निर्मम हत्या, मास्क पहने दो संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस

दिल्ली के पूर्वी इलाके में स्थित वसुंधरा एन्क्लेव के सत्यम अपार्टमेंट में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डेबोषमिता पॉल की उनके फ्लैट में हत्या कर दी गई। इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

क्या है मामला?

जांच में सामने आया है कि 3 जून को दो संदिग्ध, एक पुरुष और एक महिला, मास्क लगाकर और हाथों में बैग लेकर प्रोफेसर के घर में दाखिल हुए थे। लगभग 30 मिनट बाद वे वापस निकले, लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने कपड़े बदल लिए थे। बताया जा रहा है कि एक प्राइवेट कैब से आए इन संदिग्धों का ड्राइवर बाहर उनका इंतजार कर रहा था, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

‘फ्रेंडली एंट्री’ और पुलिस जांच

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, घर में जबरन घुसने का कोई निशान नहीं मिला है, जिससे यह अंदेशा है कि प्रोफेसर ने संदिग्धों को खुद अंदर आने दिया, जिसे ‘फ्रेंडली एंट्री’ माना जा रहा है। प्रोफेसर के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार करने और उनकी कलाई की नसें कटे होने के निशान मिले हैं।

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब उनकी बहन देवरती पॉल ने फोन न उठने पर पुलिस से शिकायत की और बाद में खुद फ्लैट पर पहुँची। फ्लैट बाहर से बंद था और अंदर जाने पर उन्हें अपनी बहन का शव खून से लथपथ मिला। फिलहाल, पुलिस पड़ोसियों और घरेलू सहायकों से पूछताछ कर रही है, और मामले की गहराई से जांच जारी है। पुलिस अब कैब ड्राइवर के जरिए संदिग्धों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button