Hindi Newsportal

Delhi: NDA में शामिल हो सकती है MNS! केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचें राज ठाकरे

0 955

Delhi: NDA में शामिल हो सकती है MNS! केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचें राज ठाकरे

 

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पार्टी के प्रमुख राज ठाकरे आज मंगलवार को दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचें हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राज ठाकरे की अमित शाह से यह मुलाकात महाराष्ट्र में लोकसभा चुनावों की सीटों के गठबंधन को लेकर हुई है। बताया जा रहा है कि राज ठाकरे की अगुवाही वाली MNS पार्टी NDA गठबंधन में शामिल हो सकती है।

राज ठाकरे ने आज यानी मंगलवार को दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाक़ात की। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज ठाकरे की पार्टी के साथ गठबंधन के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि एमएनएस के साथ गठबंधन के बारे में निर्णय सही समय पर लिया जाएगा। एमएनएस का रुख भाजपा से अलग नहीं है। हम क्षेत्रीय गौरव में विश्वास करते हैं। एमएनएस ने मराठी मानुष के अलावा हिंदुत्व के बारे में भी बात की है।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से राज ठाकरे के महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन में शामिल होने की अटकलें चल रही हैं। दूसरी ओर बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए संभावित उम्मीदवारों पर विचार-विमर्श करने के लिए महाराष्ट्र सहित आठ राज्यों में कोर कमेटी की बैठक भी बुलाई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ राज ठाकरे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलकात में महाराष्ट्र की दो सीटों – दक्षिण मुंबई और शिरडी सीट की मांग की है। वहीं एनडीए एमएनएस को दक्षिण मुंबई की सीट दे सकती है। राज ठाकरे का यहां खासा प्रभाव माना जाता है।