ताज़ा खबरेंभारत

द्वारका में मौत का स्टंट: नाबालिग की रीलबाज़ी ने मां से छीन लिया इकलौता बेटा

देश की राजधानी दिल्ली यूं तो राजधानी के रूप में देखी और जानी जाती है लेकिन इसका एक और नाम है जो है हादसों को राजधानी. ऐसे इसलिए कि आए दिन यहां सड़क हादसे लाखों मासूमों की जान ले लेते हैं और सरकार इसके लिए कुछ नहीं कर पा रही है.

बीते दिनों राजधानी दिल्ली में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सुरक्षा के दावों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. मामला दिल्ली के द्वारका का है जहां एक तेज रफ्तार गाड़ी ने सिर्फ फन रील्स बनाने के लिए घर से निकले नाबालिग (17 साल) ने एक 23 साल के मासूम साहिल धनेश्रा की जान ले ली.

अपने 23 साल के इकलौते बेटे को खोने वाली मां इन्ना अब सोशल मीडिया पर इंसाफ की मांग कर रही है.

मां ने लगाई इंसाफ की गुहार

इस हादसे के बाद साहिल की मां इन्ना माकन का बयान हर किसी का दिल चीर देने वाला है. उनका इकलौता बेटा अब इस दुनिया में नहीं है, और परिवार गहरे सदमे में है. उन्होंने कहा कि मैंने अपने बेटे को 23 साल तक सिंगल मदर के तौर पर पाला है, और एक रईसजादा जो कि अपने घर से एक फन रिल्स बनाने और स्टंट मारने घर से निकला था, जिसके पास न तो लाइसेंस थी नहीं उसे गाड़ी चलाने आती थी.. उसने मेरे बच्चे को ऑन द स्पॉट उड़ा दिया. मां ने लिखा कि आरोपी नाबालिग है और बोर्ड की परीक्षा के बहाने उसे जमानत भी मिल गई है. उन्होंने रोते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है.

क्या है पूरा मामला?

3 फरवरी 2026 की सुबह राजधानी दिल्ली की सड़कें हर दिन की तरह आम थी, लेकिन करीब 11:57 बजे एक फोन कॉल आया जिसके बाद माहौल ने मानों मौसम की तरह करवट बदल ली. PCR के जरिए सूचना मिली कि द्वारका के लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास एक भयानक सड़क हादसा हुआ है. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो यकीन मानिए वह दृश्य किसी डरावने पल से कम नहीं था.

हादसा स्कॉर्पियो कार, डिजायर और मोटरसाइकिल के बीच हुआ. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो तीनों गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त थीं. वहीं मोटरसाइकिल चालक 23 वर्षीय साहिल सड़क पर मृत पाया गया. पुलिस समझ नहीं पाई कि आखिर यहां हुआ क्या है.

पुलिस ने जांच शुरु की और जांच में सामने आया कि स्कॉर्पियो चला रहा चालक 17 साल का नाबालिग था, जिसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था. पुलिस के मुताबिक स्कॉर्पियो ने पहले सामने से आ रही साहिल की मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी डिज़ायर कार से भी जा भिड़ी. नाबालिग चालक को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया गया. हालांकि 10 फरवरी को बोर्ड परीक्षा का हवाला देते हुए उसे अंतरिम जमानत दे दी गई.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button