Fraud and Scamताज़ा खबरेंभारतराज्य

साइबर ठगों का नया पैंतरा, फोन हैक कर बॉस का नंबर बदला, कंपनी को लगाया 80 लाख रुपये का चूना

साइबर ठगी के नए और खतरनाक मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अहमदाबाद की एक राइस मिल कंपनी में ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शातिर ठगों ने अकाउंटेंट का फोन हैक करके कंपनी से 80 लाख रुपये की बड़ी रकम ठग ली।

कैसे दिया गया वारदात को अंजाम?

साइबर अपराधियों ने कंपनी के अकाउंटेंट जयेशभाई के मोबाइल फोन पर एक मैलवेयर (हानिकारक फाइल) भेजी। इस फाइल के जरिए ठगों ने फोन का एक्सेस हासिल कर लिया। इसके बाद ठगों ने कंपनी के मालिक प्रदीपभाई का असली नंबर हटाकर अपना नंबर सेव कर लिया और मालिक की डिस्प्ले पिक्चर (DP) भी लगा दी ताकि किसी को शक न हो।

व्हाट्सएप मैसेज से ट्रांसफर कराए 80 लाख

नंबर बदलने के बाद ठग ने मालिक बनकर अकाउंटेंट जयेशभाई को व्हाट्सएप पर मैसेज किया। मैसेज में एक बैंक खाते में 80 लाख रुपये ट्रांसफर करने को कहा गया। मालिक समझकर अकाउंटेंट ने बिना किसी शक के बताए गए खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

यह फर्जीवाड़ा तब सामने आया जब शातिर ठगों ने अकाउंटेंट से 30 लाख रुपये और भेजने की मांग की। इतनी बड़ी रकम की दोबारा मांग होने पर अकाउंटेंट को शक हुआ। इसके बाद उसने कंपनी के मालिक प्रदीपभाई से आमने-सामने मिलकर इस ट्रांजैक्शन के बारे में बात की, जिसके बाद ठगी का यह पूरा खेल उजागर हुआ।

पीड़ित मालिक ने इस मामले में साइबर क्राइम डिपार्टमेंट में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की जांच में जुटी है। इस तरह के मामलों को ‘बॉस स्कैम’ कहा जाता है, जिसमें ठग वरिष्ठ अधिकारियों का रूप धरकर कर्मचारियों को चूना लगाते हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button