विदेश

नेपाल के बीरगंज में सांप्रदायिक तनाव के बाद कर्फ्यू लागू

नेपाल के भारत-सीमा से सटे शहर बीरगंज में सांप्रदायिक तनाव फैलने के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है। विवाद की शुरुआत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर धार्मिक पहचान को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों से हुई। मामला तब और गंभीर हो गया जब पड़ोसी धनुषा जिले के कमला नगरपालिका क्षेत्र में स्थित एक मस्जिद को लेकर तनाव सड़कों पर उतर आया।

नेपाली मीडिया वेबसाइट द काठमांडू पोस्ट के अनुसार, बीरगंज और धनुषा दोनों ही इलाके भारत-नेपाल सीमा के पास स्थित हैं, जिससे हालात को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार से लागू कर्फ्यू मंगलवार को भी जारी रहा। निषेधाज्ञा के बावजूद अलग-अलग समूहों के प्रदर्शन जारी रहने के कारण प्रशासन ने कर्फ्यू बढ़ाने का फैसला किया। पहले कर्फ्यू मंगलवार सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक लगाया गया था, जिसे बाद में शाम 6 बजे तक बढ़ा दिया गया।

पर्सा जिला प्रशासन कार्यालय द्वारा जारी कर्फ्यू आदेश में क्षेत्र में सभी तरह की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। इसमें रैली, जुलूस, सभा, बैठक और किसी भी तरह के सार्वजनिक जमावड़े पर प्रतिबंध शामिल है। प्रशासन ने साफ किया है कि लोगों को केवल आपात स्थिति में ही घर से बाहर निकलने की अनुमति होगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button