मनोरंजन

Critics’ Choice Awards 2026: ‘होमबाउंड’ का जलवा, जीते 4 बड़े अवॉर्ड

फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड ने मंगलवार शाम 8वें Critics’ Choice Awards 2026 के विजेताओं का ऐलान कर दिया। इस बार फिल्म ‘होमबाउंड’ का जबरदस्त दबदबा देखने को मिला, जिसने कुल 4 बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए। फिल्म ‘होमबाउंड’ को बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर (नीरज घायवान), बेस्ट एक्टर (विशाल जेठवा) और बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (शालिनी वत्सा) का अवॉर्ड मिला।

वहीं, ‘आगरा’ के लिए प्रियंका बोस को बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया, जबकि ‘बाइसन कालामाडन’ के लिए पासुपति को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला। लेखन के लिए रोहन परशुराम कनावड़े को ‘सबर बॉन्डा (Cactus Pears)’ के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा सिनेमैटोग्राफी के लिए सुनील बोरकर (‘जुगनुमा’) और एडिटिंग के लिए चमन चक्को (‘लोकाह चैप्टर 1: चंद्रा’) को अवॉर्ड मिला।

वेब सीरीज में ‘ब्लैक वारंट’ का जलवा
वेब सीरीज कैटेगरी में ‘ब्लैक वारंट’ ने भी शानदार प्रदर्शन किया और 4 अवॉर्ड जीते। इसे बेस्ट वेब सीरीज के साथ-साथ बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (राहुल भट्ट) का अवॉर्ड भी मिला। इसके अलावा ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जयदीप अहलावत को बेस्ट एक्टर और तिलोत्तमा शोम को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। वहीं ‘खौफ’ के लिए मोनिका पंवार को बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया।

शॉर्ट फिल्म और डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी
शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में ‘मायबापाचे आशीर्वाद’ ने बेस्ट फिल्म और बेस्ट डायरेक्टर समेत कई अवॉर्ड जीते। डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में ‘आई, पॉपी’ को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड मिला।

स्पेशल अवॉर्ड
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा फरीदा जलाल को सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए स्पेशल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कुल मिलाकर, इस साल के Critics’ Choice Awards में कंटेंट-ड्रिवन फिल्मों और वेब सीरीज का दबदबा साफ देखने को मिला।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button