
14 साल के बिहार के बल्लेबाज वैभव ने कल IPLके मैदान पर वह करिश्मा कर दिखाया जिसकी शायद किसी को उम्मीद नहीं थी. वैभव ने आईपीएल में केवल 35 बॉल पर सेंचुरी मारकर इतिहास रच दिया. वैभव आईपीएल के इतिहास में भारत की तरफ से सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इसके साथ ही वैभव ने युसूफ पठान के 37 गेंद पर शतक लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.
वैभव की इस बल्लेबाजी के कायल क्रिकेट स्टार्टस ने उनकी तारीफों के पुल बांध दिए. खिलाड़ियों की तारीफों से सोशल मीडिया भर गया. वैभव के इस रिकॉर्ड पर उन्हें देशभर से बधाई मिल रही है. चलिए बताते हैं कि आखिर किसने क्या कहा.

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने वैभव को लेकर एक ट्वीट किया. सचिन ने अपने पोस्ट में लिखा कि वैभव का निडर दृष्टिकोण, बैट स्पीड, शुरुआत में ही लेंथ को पहचानना और गेंद के पीछे अपने एनर्जी को ट्रांसफर करना यही एक शानदार पारी का नुस्खा था. अंतिम परिणाम 38 गेंदों पर 101 रन.
Vaibhav’s fearless approach, bat speed, picking the length early, and transferring the energy behind the ball was the recipe behind a fabulous innings.
End result: 101 runs off 38 balls.
Well played!!pic.twitter.com/MvJLUfpHmn
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) April 28, 2025
पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने लिखा कि 14 साल की उम्र में आप क्या कर रहे थे? यह बच्चा बिना पलक झपकाए दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों का सामना कर रहा है! वैभव सूर्यवंशी, नाम याद रखें! निडर रवैये के साथ खेलना! अगली पीढ़ी को चमकते हुए देखकर गर्व होता है!
What were you doing at 14?!! This kid is taking on the best bowlers in the world without blinking an eyelid! Vaibhav Suryavanshi — remember the name! Playing with a fearless attitude 🔥 Proud to see the next generation shine! #VaibhavSuryavanshi #GTvsRR
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) April 28, 2025
पूर्व भारतीय बल्लेबाज यूसुफ पठान ने एक्स पर लिखा, युवा सूर्यवंशी को भारतीय द्वारा सबसे तेज़ IPL शतक का मेरा रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बहुत-बहुत बधाई! @rajasthanroyals
के लिए खेलते हुए ऐसा होते देखना और भी ख़ास है, जैसा कि मैंने देखा. युवाओं के लिए इस फ़्रैंचाइज़ी में वाकई कुछ जादुई है. अभी बहुत आगे जाना है, चैंपियन!
Many congratulations to young #VaibhavSuryavanshi for breaking my record of the fastest @IPL hundred by an Indian! Even more special to see it happen while playing for @rajasthanroyals , just like I did. There’s truly something magical about this franchise for youngsters. Long… pic.twitter.com/kVa2Owo2cc
— Yusuf Pathan (@iamyusufpathan) April 28, 2025
पूर्व भारतीय गेंदबाज इर्फान पठान ने देसी अंदाज में लिखा, इस बच्चे ने आईपीएल को बच्चों का खेल बना दिया है. यंग वैभव सूर्यवंशी का अविश्वसनीय स्ट्रोक प्ले.
Is Bacche ne IPL ko bachho Ka khela bana Diya hai. Unbelievable stroke play from Teenager Vaibhav Suryavanshi.
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) April 28, 2025





